13 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून, यूपी में बढ़ेगी बारिश

पूर्वांचल से शुरू होगी मानसूनी गतिविधि, अगले दिनों में मध्य और पश्चिमी यूपी तक पहुंचेगा असर; कई इलाकों में भारी बारिश के आसार

लखनऊ, 11 अगस्त। उत्तर प्रदेश में 13 अगस्त से एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों में बारिश में आई कमी बनी रह सकती है। इसके बाद पूर्वांचल से मानसूनी वर्षा में व्यापक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिसका असर धीरे-धीरे प्रदेश के मध्यवर्ती और पश्चिमी हिस्सों तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर मध्य क्षोभमंडल तक विस्तृत निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो रही है। वहीं मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से कुछ दक्षिण में बनी हुई है।

विभाग के अनुसार 12 अगस्त तक उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी क्षोभमंडल तक विस्तृत चक्रवाती परिसंचरण के निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के कारण प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां फिर तेज होने के आसार हैं।

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक बढ़ेगा असर

13 अगस्त से सबसे पहले पूर्वांचल में बारिश की गतिविधियों में व्यापक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद आने वाले दिनों में मानसून का असर प्रदेश के मध्यवर्ती और पश्चिमी हिस्सों तक बढ़ सकता है। इस दौरान प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा भी होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बदलते मौसमी सिस्टम को देखते हुए आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी है। खासकर भारी बारिश वाले क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर जलभराव और अन्य मौसमी परिस्थितियों को लेकर सतर्कता जरूरी होगी।

यह भी देखे:-

योगी सरकार का बुंदेलखंड के विकास की ओर बड़ा कदम, केन बेतवा लिंक परियोजना से क्षेत्र में होगा ऐतिहासि...
"प्रगति" नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
कोरोना अपडेट : जानिये आज क्या का क्या है रिपोर्ट, प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर दूसरे स्थान पर 
2 अक्टूबर से "हर घर सोलर अभियान"आयोजित करेगी योगी सरकार
बिलासपुर नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन  साबिर कुरैशी की पत्नी नजमा कुरैशी ने किया नामांकन
छात्र-शिक्षक अनुपात को 22:1 पर लाना सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा- राष्ट्रीय संस्थानों से सतत संपर्क और सुझावों के त्वरित क्रियान्वयन पर सुनिश्चित ...
अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं का होगा जबरदस्त विस्तार, छह प्रमुख द्वारों पर बनेगा टूरिस्ट फैसिलिटेशन स...
किसान आंदोलन पर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा- प्रदर्शन करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दे
"बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए, परिवार की जिम्मेदारी सरकार की": सीएम योगी
सड़क सुरक्षा पखवाड़े में जागरूकता के साथ काउंसिलिंग और हेल्थ चेक-अप भी कराएगा परिवहन निगम
निवेश और निर्यात का बड़ा मंच बना यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो
महाकुंभ 2025 से पहले महामना मदन मोहन मालवीय पार्क का सौंदर्यीकरण, सीएम योगी के नेतृत्व में तीव्र गति...
यूपी को वैश्विक फूड बास्केट बनाना हमारा संकल्प : योगी आदित्यनाथ
हरियाणा सरकार की शव यात्रा निकालकर किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
रोड शो के जरिये Investor Summit 2018 में ज्यादा से ज्यादा निवेशकों को लाने की कवायद