989 गांवों की बिलासपुर रियासत हुआ करती थी दनकौर-बिलासपुर में बस अड्डा व यात्री शेड न होने से यात्रियों को परेशानी

989 गांवों की बिलासपुर रियासत हुआ करती थी
दनकौर-बिलासपुर में बस अड्डा व यात्री शेड न होने से यात्रियों को परेशानी

 

-दनकौर-बिलासपुर में बस अड्डा और यात्री शेड बनाने की मांग
– ब्लाक खत्म होने से शहरी तर्ज पर विकास की उम्मीद जगी

 

दनकौर(खालिद सैफी):कहने के लिए दनकौर-बिलासपुर नगर पंचायत ग्रेटर नोयडा विकास प्राधिकरण क्षेत्र की एकमात्र नगर पंचायत व हाईटेक सिटी ग्रेटर नोयडा व सदर तहसील अंतर्गत क्षेत्र है। फिर भी मूलभूत सुविधाएं नदारद है। बस अड्डा व यात्री शेड बनाने की मांग कस्बेवासी व ग्रामीण कोई वर्षों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बनवाने की मांग करते चले आ रहे हैं। लेकिन आजतक सुनवाई नहीं हुई।दनकौर ब्लाक खत्म होने से लोगों को शहरी तर्ज पर विकास होने की उम्मीद जगी है। बस अड्डा यात्री शेड जैसी समस्याओं का समाधान होने की भी उम्मीद कर रहे हैं।

 

” बिलासपुर कस्बे में अरसे से स्थाई बस अड्डे की मांग की जा रही है। इसके ना तो जनप्रतिनिधि गंभीर है ना ही जिम्मेदार इस वजह से आज भी लोग खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार करने को मजबूर हैं। ब्लाक खत्म कर लगता है अब शहरी तर्ज पर विकास होगा।”
विपिन चौहान

 

“दनकौर- बिलासपुर में यात्रियों की सुविधाओं के नाम कुछ
भी मुहैया नही है, यात्री खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बस का इन्तजार करते है ऐसे में सबसे अधिक परेशानी गर्मी व बरसात के दिनों में होती है। बस अड्डा न होने से मनमर्जी स्थान से परेशानी होती है।”
कपिल

” चिलचिलाती धूप व ठंड के कोहरे की बूंद में खुले आकाश के नीचे इंतजार करना मुश्किल हो जाता है। बस अड्डा ओर यात्री शेड ना होने से बहुत परेशानी होती है, कितनी बार इसकी मांग की है कि स्थाई बस अड्डा यात्री शेड बन जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।”

सुबोध चौधरी

” दनकौर में गुरु द्रोणाचार्य का मन्दिर और लुत्फुलाहशाह की दरगाह होने कारण लोग दूरदराज से यहां बड़ी संख्या में आते है । दनकौर से बिलासपुर खेरली नहर कासना तक परिवहन की बहुत बड़ी समस्या के साथ यात्री शेड नियत स्थान स्टैंड का नामोनिशान तक नहीं है।”
राजेन्द्र

यह भी देखे:-

आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताया, समापन दिवस पर भक्तों ने लिया भक्ति क...
“एडवांस्ड पाइथन” कार्यशाला से निखरी तकनीकी धार, आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने सीखे उन्नत ...
2700 करोड़ रुपये की बिजनेस के साथ IHGF हेंडीक्राफ्ट मेला का हुआ समापन
कल का पंचांग, 19 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
डीसीजे ग्रुप के निदेशक अवनीश सिंह विसेन के आह्वान पर विशाल रक्तदान शिविर, 336 यूनिट रक्त संग्रह
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: रिकॉर्ड समय में रनवे तैयार, इंडियो विमान की ऐतिहासिक लैंडिंग
कल, सोमवार को निकलेगी जन संदेश सैमसंग रोजगार जागरूकता विशाल रैली
इलेक्रामा-2020 की शानदार शुरुआत - 1300 से अधिक प्रदर्शकों ने किया दुनिया को ऊर्जा देने वाले इनोवेशंस...
NIIMS मेडिकल कॉलेज व यशोदा मेडिसिटी की पहल: 20वां अंतरराष्ट्रीय स्पाइन एवं पेन लाइव-कम-कैडैवर वर्कशॉ...
गरीबों को ठंड से राहत देने के लिए राजस्व अधिकारियों द्वारा कंबल वितरण
ग्रेटर नोएडा : सेक्टरों में मौजूद गड्ढे बने जानलेवा , अधिकारीयों की उदासीनता से जनता में रोष
Parliament Special Session 2023: 5 दिवसीय संसद का विशेष सत्र आज से शुरू, PM कर सकते हैं बड़ा एलान
सोसाइटियों में ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए दिशा-निर्देश
बी.एस.एफ मे चयनित मोहित को संकल्प संस्था ने किया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा में सर्वधर्म एकता का महासंगम, ‘श्री रामलीला शोध संस्थान’ का होगा शिलान्यास
शिक्षा मित्रो के आंदोलन को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने दिया समर्थन