बिसरख धाम में गूंजा “हर हर महादेव”, सैकड़ों कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने दिव्य विशेष्वर महादेव का किया अभिषेक, महाशिवरात्रि की तैयारियों पर हुई बैठक

ग्रेटर नोएडा, 11 अगस्त। रावण की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध बिसरख धाम स्थित दिव्य विशेष्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास की त्रयोदशी के अवसर पर हरिद्वार से कांवड़ यात्रा कर गंगाजल लेकर लौटे सैकड़ों कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर अनंत श्रीविभूषित पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज योगीराज (सूर्यवंशी अखाड़ा) ने ट्रस्ट के सदस्यों के साथ महाशिवरात्रि पर्व को लेकर विशेष व्यवस्था बैठक आयोजित की। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में ग्राम बिसरख एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु और ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे। इनमें रामवीर शर्मा, गोपाल शर्मा, संदीप शर्मा, कृष्ण भारद्वाज, अखिलेश शास्त्री, दीपांशु शर्मा, गोविंद शर्मा, देव शर्मा, तनुज शर्मा, लवली शर्मा, हर्ष शर्मा, रोहित शर्मा, हन्नू शर्मा, सन्नी शर्मा, उदयवीर भाटी, नरेंद्र भाटी, पूरन सिंह, गुड्डी आर्य, सुनीता शर्मा, बबीता शर्मा, मीना शर्मा, उमा शर्मा, क्षमा शर्मा, अमृता शर्मा, तानिया शर्मा, संजू शर्मा, एकता शर्मा, गरिमा शर्मा, लीशा शर्मा, गुल्लू कुमारी, मीनाक्षी शर्मा, ऋतु शर्मा, श्वेता शर्मा और नींनी शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

दिव्य विशेष्वर महादेव ट्रस्ट बिसरख धाम एवं श्री मोहन योग परिवार की ओर से देशभर के शिवभक्तों को श्रावण शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी गईं। ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं से भगवान शिव की आराधना और सेवा कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया गया।

ॐ नमः शिवाय। हर हर महादेव।

यह भी देखे:-

रक्षाबंधन पर विशेष: श्रावणी पूर्णिमा का महत्त्व, बता रहे हैं पंडित सागर शर्मा
कल का पंचांग, 5 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
पंचशील रामलीला महोत्सव में बल कलाकारों ने किया अद्भुत मंचन 
कल का पंचांग, 13 अगस्त 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
जीबीयू में महाकरुणा दिवस पर अंतर्धर्म सम्मेलन सम्पन्न हुआ
ग्रेटर नोएडा में 2 सितम्बर से 14 वां श्री गणेशोत्सव
दिव्य विषेश्वर महादेव बिसरख धाम  (रावण जन्म स्थली ) में हज़ारों शिव भक्तों ने किया भोले नाथ का किया ...
कल का पंचांग, 8 जुलाई 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 11 दिसंबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 9 अगस्त 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कांवड़ियों के साथ किया जलाभिषेक, शिवभक्तों का बढ़ाया उत्साह : संजय बाली
"Inner self empowerment is the key to unlock the spirits of social transformation"- Ms Pratima Bhaum...
सूरजपुर रामलीला में मिथिला प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन, हज़ारों श्रद्धालु हुए भावविभोर
आज का पंचांग , 4 अगस्त 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
गौड़ सिटी में छठ पूजा का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया संध्या अर्घ्य
ईद-उल-मिलाद पर जीडी गोयंका स्कूल में गूंजा प्रेम और भाईचारे का संदेश