ग्रेटर नोएडा। GL Bajaj Institute of Technology and Management ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराते हुए AKTU Zonal Sports 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। गौतम बुद्ध नगर जोन के 27 कॉलेजों में से GL Bajaj के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 20 पदक अपने नाम किए, जिनमें 5 स्वर्ण, 11 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं।
संस्थान के खिलाड़ियों ने ट्रैक एंड फील्ड, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो और शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीमों को कड़ी टक्कर दी।
स्वर्ण पदक 100 मीटर (बालिकाएं), लॉन्ग जंप (बालिकाएं), वॉलीबॉल (बालक एवं बालिकाएं) और बैडमिंटन (बालिकाएं) में जीते गए।
रजत पदक रिले (बालक एवं बालिकाएं), हाई जंप, डिस्कस थ्रो, 200 मीटर, शॉटपुट, बैडमिंटन (बालक), शतरंज (बालिकाएं), खो-खो, लॉन्ग जंप और 100 मीटर में हासिल किए गए।
वहीं, कांस्य पदक 200 मीटर (बालिकाएं), 400 मीटर (बालक), शॉटपुट (बालक एवं बालिकाएं) में प्राप्त हुए।
खास तौर पर बैडमिंटन बालिका टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर GL Bajaj का नाम रोशन किया, जबकि कबड्डी और बैडमिंटन (बालक) टीमों ने भी शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा, “GL Bajaj में हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विश्वास रखते हैं। यह उपलब्धि छात्रों के समर्पण, अनुशासन और टीम भावना का प्रमाण है।”
वहीं, निदेशक प्रो. (डॉ.) प्रीति बजाज ने कहा, “हमारे छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि सफलता निरंतर अभ्यास, जुनून और अनुशासन से मिलती है। यह पूरे GL Bajaj परिवार के लिए गर्व का क्षण है।”
20 पदकों की इस शानदार उपलब्धि के साथ, GL Bajaj Institute of Technology and Management ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत और आत्मविश्वास से ही सच्चे चैंपियन बनते हैं।
