जेम पर यूपी का दमदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ की खरीद का आंकड़ा पार

सरकारी खरीद में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदेश को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार, देश के राज्यों की कुल खरीद में 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी

लखनऊ, 11 अगस्त। सरकारी खरीद के डिजिटल मंच गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) पर उत्तर प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2017 में जेम की शुरुआत के बाद से प्रदेश ने इसके माध्यम से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद की है। देश के सभी राज्यों द्वारा जेम के जरिए की गई कुल खरीद में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से अधिक है। शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदेश को जेम के 10वें स्थापना दिवस पर एक साथ तीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

10 अगस्त को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित जेम के 10वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश को ‘जेम ओवरऑल एक्सीलेंस अवार्ड’, ‘हाईएस्ट जीएमवी सिंस इनसेप्शन’ और ‘बेस्ट आउटरीच इनिशिएटिव्स फॉर कैपेसिटी बिल्डिंग’ पुरस्कार प्रदान किए। उत्तर प्रदेश की ओर से प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, शशि भूषण लाल सुशील ने पुरस्कार ग्रहण किए।

तीन अलग-अलग श्रेणियों में मिला सम्मान

‘जेम ओवरऑल एक्सीलेंस अवार्ड’ प्रदेश के जेम पर समग्र प्रदर्शन के लिए दिया गया है। वहीं ‘हाईएस्ट जीएमवी सिंस इनसेप्शन’ पुरस्कार जेम की शुरुआत से अब तक एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद के लिए मिला है। ‘बेस्ट आउटरीच इनिशिएटिव्स फॉर कैपेसिटी बिल्डिंग’ पुरस्कार जेम के बारे में जागरूकता बढ़ाने, प्रशिक्षण देने और अधिक से अधिक विभागों, अधिकारियों तथा कारोबारियों को डिजिटल खरीद मंच से जोड़ने के प्रयासों की मान्यता है।

प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में जेम पर प्रदेश की बढ़ती खरीद का लाभ सरकारी विभागों के साथ कारोबारियों और उद्यमियों को भी मिला है। सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों, महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति-जनजाति के उद्यमों और स्टार्टअप्स के लिए सरकारी खरीद में भागीदारी के अवसर बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि जेम के माध्यम से छोटे कारोबारियों के लिए सरकारी बाजार तक पहुंच आसान हुई है। वे अपने उत्पाद और सेवाएं सीधे सरकारी संस्थाओं के सामने प्रस्तुत कर पा रहे हैं। इससे सरकारी विभागों को भी विभिन्न विक्रेताओं और उत्पादों के विकल्प मिल रहे हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी हुई है।

प्रशिक्षण और जागरूकता पर भी जोर

उत्तर प्रदेश में जेम के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों, विभागों और कारोबारियों को इसकी प्रक्रिया समझाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इन प्रयासों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल सरकारी खरीद व्यवस्था से जोड़ने का प्रयास किया गया।

प्रदेश का प्रदर्शन केवल खरीद के आंकड़े तक सीमित नहीं है। एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद, राज्यों की कुल खरीद में 30 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार इस बात को रेखांकित करते हैं कि उत्तर प्रदेश ने जेम को सरकारी खरीद व्यवस्था में प्रभावी ढंग से अपनाया है।

जेम के साथ प्रदेश सरकार के बेहतर समन्वय से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिला है। साथ ही छोटे उद्यमियों, महिला कारोबारियों और स्टार्टअप्स के लिए सरकारी बाजार में अवसर बढ़े हैं। जेम के 10वें स्थापना दिवस पर मिले तीनों राष्ट्रीय पुरस्कार उत्तर प्रदेश की इसी उपलब्धि की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हैं।

यह भी देखे:-

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिर तोड़े, लेकिन हमारी भक्ति को नहीं डिगा पाए : मुख्यमंत्री योगी
महाकुंभ-2025 के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल्दी जारी होगी थीम और लोगो
यूके का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय, निवेश और व्यापार पर चर्चा
अपर मुख्य सचिव भूसरेड्डी ने गन्ना व आबकारी विभाग की समीक्षा की ,  ओवर रेटिंग व गन्ना भुगतान के सम्बन...
महाकुम्भ 2025 में "स्वच्छ सुजल गांव" दिखाएगा बुंदेलखंड के बदलाव की गाथा, जल जीवन मिशन की नई तस्वीर
स्वर्गीय जतन प्रधान की जयंती पर विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को होगा: आलोक नागर
आरक्षण के लिए नोटिफिकेशन जारी: ओबीसी, महिला और एससी मेें जानिए किसे होगा फायदा
51 साइक्लिस्ट स्वच्छता और वृक्षारोपण के प्रति कर रहे हैं जागरूक
'हम SP-BSP गठबंधन के साथ' - जयंत चौधरी
जनभागीदारी से और भव्य होगा उत्तर प्रदेश दिवस- 2026: मुख्यमंत्री
एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में खाली सीटों के लिए स्पेशल राउंड काउंसलिंग संपन्न
रेरा ने दी बड़ी राहत: अब प्रमोटरों की गड़बड़ियों पर खरीदार कर सकेंगे ऑनलाइन शिकायत
SP-BSP-Cong का मतलब 'सबका विनाश' - योगी आदित्यनाथ
सीएम  योगी  ने दिया  निर्देश- 10 दिन में स्कूलों में शुरू हो छठी से 12वीं तक की पढ़ाई
रेलवे, बस अड्डा व मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब का स्काई वॉक
उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0: भारत किसी के आगे नहीं झुकेगा, 10 हजार करोड़ से अधिक निवेश की सहमत...