सिर में गोली लगने से सेवानिवृत फौजी की सदिग्ध अवस्था में मौत

सिर में गोली लगने से सेवानिवृत फौजी की सदिग्ध अवस्था में मौत

दनकौर : कस्बा के दनकौर सिकंदराबाद रोड पर आदर्श किसान इंटर कॉलेज के नजदीक रविवार की शाम संदिग्ध अवस्था में सिर में गोली लगने से सेवानिवृत्त फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को शव के नजदीक से एक पिस्टल भी बरामद हुई। जबकि घटना स्थल से करीब बीस मीटर की दूरी पर मृतक की कार खड़ी हुई थी।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी गई। कोतवाली प्रभारी अरविंद पाठक का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है ।

क्षेत्र के नवादा गांव निवासी भूपेंद्र ( 38 ) सेवानिवृत्त फौजी थे। रविवार की शाम किसी काम के चलते वह अपनी आई ट्वेंटी कार में सवार होकर दनकौर कस्बा के लिए आए थे। शाम करीब पांच बजे किसान आदर्श इंटर कॉलेज के नजदीक एक गली में लोगों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनने के बाद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। सेवानिवृत्त फौजी भूपेंद्र खून से लथपथ अवस्था में गली में पढ़ा था जिसके सिर में गोली लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतक के पास ही पिस्टल भी पड़ी हुई थी। इसी दौरान किसी राहगीर ने मामले की जानकारी दनकौर पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद ही एसीपी ब्रजनंदन राय समेत अन्य उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच में जुट गए। मामले से संबंधित साक्ष्य एकत्र करने के लिए घटनास्थल को सील कर दिया गया। सूचना के बाद मृतक के स्वजन समेत गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक मृतक के स्वजनों द्वारा कोतवाली में कोई तहरीर नही दी गई।दनकौर कोतवाली प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि भूपेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी देखे:-

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
महिला समानता दिवस 2021 के अवसर पर महिला उद्यमिता सफलता की राह पर वेबिनार का आयोजन
मोबाईल लूट कर भाग रहा बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस : एक्टिव सिटिज़न टीम ने चलाया जन जागरण अभियान
कोरोना की दूसरी लहर में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, देश में पहली बार एक दिन में आए 1.15 लाख से ज्यादा नए के...
लॉक डाऊन की वजह से परेशान, भूखे बेजुबान जानवरों का भी ध्यान रख रही सामाजिक संस्था नेफोमा
दारोगा पर लगाया अवैध उगाही में मारपीट का आरोप 
पुलिस कमिश्नर अलोक सिंह ने किया पुलिस कर्मियों को COVID 19 से बचने के सुरक्षा उपकरणों का वितरण
करप्शन फ्री इंडिया ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
कठुअा व उन्नाव की घटना पर लोगों में आक्रोश, कैंडल मार्च निकाला
महिला सशक्तिकरण की दिशा में नन्हक फाउंडेशन की पहल: प्रोजेक्ट आजीविका का शुभारंभ
यूनाइटेड काॅलेज ऑफ़ एजुकेशन मे ‘‘समाचारलेखन’’ पर अतिथि व्याख्यान सम्पन्न
नोएडा में 5 आवंटियों के भूखण्डों का आवंटन निरस्त
गौतम बुद्ध रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ से बड़ी खुशखबरी: मिनी नेशनल में यूपी बालक वर्ग तीसरे स्थान पर
दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनते ही देश में कई गुना बढ़ जाएगी सबकी आय : सीएम योगी
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल