रोलर डर्बी में गौतम बुद्ध नगर का जलवा, टीम ने जीता सिल्वर मेडल

इटावा से फाइनल में मिली हार, कप्तान चरण सिंह का फेडरेशन कप के लिए यूपी टीम में चयन

ग्रेटर नोएडा। अलीगढ़ के ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 8 से 10 अगस्त तक आयोजित 7वीं ओपन यूपी स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 में गौतम बुद्ध नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

चरण सिंह के अनुसार, प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर की ओर से 10 खिलाड़ियों के दल ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ी शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संचालित चरण सिंह की स्केटिंग अकादमी में अभ्यास करते हैं। टीम में कप्तान चरण सिंह, उपकप्तान जय चौधरी, शुभम, लोकनाथ, सौरभ यादव, निखिल, रविंद्र और रवि सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।

फाइनल मुकाबले में गौतम बुद्ध नगर का सामना इटावा की टीम से हुआ। मुकाबला बेहद रोमांचक और कड़ा रहा, लेकिन अंतिम दौर में गौतम बुद्ध नगर की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ टीम को उपविजेता रहते हुए सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

फेडरेशन कप के लिए कप्तान चरण सिंह का चयन

चैंपियनशिप के समापन के बाद राजस्थान में अगले माह होने वाले फेडरेशन कप के लिए उत्तर प्रदेश टीम के ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर गौतम बुद्ध नगर टीम के कप्तान चरण सिंह का चयन उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है। अब वह आगामी फेडरेशन कप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संभविता ने जीता कांस्य पदक

वहीं, चरण सिंह की स्केटिंग अकादमी की खिलाड़ी और कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की छात्रा संभविता ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए संभविता ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

टीम के शानदार प्रदर्शन और चरण सिंह के फेडरेशन कप के लिए चयन पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) श्रीलक्ष्मी वी.एस. और एसीईओ प्रेरणा सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खेलप्रेमियों और स्थानीय निवासियों ने भी पूरी टीम को बधाई दी और फेडरेशन कप के लिए चरण सिंह को शुभकामनाएं दीं।

यह भी देखे:-

जेल प्रीमियर लीग में खेला गया रोमांचक मुक़ाबला
ऑक्सफ़ोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल की समृद्धि बनी नेशनल चैंपियन
रॉल बॉल में रिकॉर्ड कायम करने वाले चरण सिंह सम्मानित
सीबीएसई नेशनलस क्लस्टर में सावित्रीबाई विद्यालय की टीम का उत्कृष्ठ प्रदर्शन
बिग क्रिकेट लीग सीज़न 2 के अंतिम चरण में राष्ट्रीय नेताओं, फिल्मी सितारों, फैन रिवॉर्ड्स और क्रिकेट ...
जी.बी.एस.सी.एल.-1 क्रिकेट टूर्नामेंट पर एसओएम सपार्टन्स का कब्ज़ा
रोल बॉल चैम्पियनशिप में उत्तरप्रदेश की टीम को जीताने में गौतमबुद्ध नगर के दो खिलाड़ियों ने निभाई अहम ...
ग्रेनो के आशीष भाटी का नोर्थ इण्डिया ज़ोन रोल बॉल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में चयन
इंडिया की दिव्यांग क्रिकेट टीम में ग्रेटर नोएडा के दिनेश भाटी चयन , जतन सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति न...
आईआईएमटी के छात्र ने मुक्केबाजी में गोल्ड पर मारा पंच
बी एल एस वर्ल्ड स्कूल में अंडर 14 इंटर-सोसाइटी फुटबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज मुस्कान, तमन्ना और मनदीप कौर ने खेलो इंडिया...
Ryan International School : NATIONAL LIVE OLYMPIAD ACHIEVERS
एनडीए में अब लड़कियां भी हो सकेंगी शामिल - केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया
कराटे प्लेनेट के बच्चों ने कराटे चैंपियनशिप में जीते मेडल
गौतम बुद्ध रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ से बड़ी खुशखबरी: मिनी नेशनल में यूपी बालक वर्ग तीसरे स्थान पर