गलगोटिया यूनिवर्सिटी : ग्लोबल चैलेंज 2019 प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा : आईबीएम कंपनी गुडगाँव के द्वारा ग्लोबल चैलेंज 2019 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीआर के स्कूलों और विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ-साथ डेवलपर्स, डेटा वैज्ञानिकों, डिजाइनरों, व्यापार विश्लेषको, विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था। जिसमें भूकंप को थीम रखा गया।

प्रतियोगिता में वह सभी लोग शामिल हुए जो प्राकृतिक आपदाओं से बचाव कार्यों पर मत्वपूर्ण तैयारी कर रहेें हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय के कंम्यूटर विज्ञान विभाग के पाँच छात्रों की टीम ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए आईबीएम की टैग लाइन (डिजास्टर) पर अपनी परियोजना “गरूड” का निर्माण किया। तथा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गलगोटिया के छात्रों की परियोजना “गरूड” का आपात काल के समय मानवीय सहायता के लिए उन्मुख प्रबंधन और आपदा से बचाव करने की तैयारी के लिए साॅफ्टवेयर तैयार करना और उच्च गुणवत्ता वाली सूचना प्रबंधन प्रणाली बनाना है। कयोंकि आज भी आपदा प्रबंधन के बारें में जागरूकता की कमी के कारण जान माल का भारी नुकसान होता है।

छात्रों की इस परियोजना से बने साॅफ्टवेयर से लोगों को भुकंप से पहले ही निर्देशित और सूचित किया जा सकेगा। और इस साॅफ्टवेयर की मदद से आपदा के वक्त उचित सहायता और बचाव कार्यों को भी देख सकेंगें। इसकी सहायता से आपदा के बारें में स्थानीय प्रशासन और बचाव दल को सूचित किया जा सकेगा। यह प्रणाली आपदा के दौरान आपदा निवारण संस्था को सुरक्षित स्थान की पहचान करने और महत्वपूर्ण विशेषताओं के लिए मार्ग दर्शन भी करेगी।
टीम सदस्यः अभय धूनी, ध्रुव जैन, हिमांशु उपाध्याय, जयेश बंसल, कपिल ठाकुर

यह भी देखे:-

IEC कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
लॉयड इंस्टिट्यूट में हुआ अद्भुत ड्रोन शो का आयोजन
आईआईएमटी कॉलेज में हुआ मोटिवेशनल सेमिनार
डीएम बी.एन. सिंह का कॉलेजों को निर्देश, सक्रिय करें एंटी रैगिंग दस्ता
गलगोटियास विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह, देश के लिए बलिदान देने वालों को कोटि-कोटि नमन: ...
केआईआईटी (KIIT) ने लगाई ऊंची छलांग, टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2023 में मिला स्थान
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को "प्रॉमिसिंग बी-स्कूल फॉर स्ट्रॉन्ग इंडस्ट्री कनेक्ट" अव...
दिल्‍ली, यूपी के अधिकतर इलाकों में हवा हुई जानलेवा, प्रदूषण का स्‍तर लगातार बढ़ रहा
आईआईएम अहमदाबाद के 61वें एमबीए कार्यक्रम में विवेक कुमार चौधरी ने रचा इतिहास, गाजियाबाद-नोएडा का नाम...
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान, कुलपति आर.के. सिन्हा के नेतृत्व में शिक्षक कर्...
समसारा विद्यालय में बच्चों ने देखा पीएम मोदी का फिट इंडिया मूवमेंट का सीधा प्रसारण
ग्रेटर नोएडा: इंजीनियरिंग के छात्र मनीष  बने  NFRA ONLINE QUIZ 2021-22 प्रतियोगिता के विजेता 
शारदा विश्विद्यालय पहुंचे आईएएस 3rd टॉपर जुनैद अहमद, अपने अनुभव और सुझावों को साझा किया
AKTU: विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित, अब 28 फरवरी से होंगी आयोजित
ग्रेटर नोएडा के छात्र मनीष कुमार त्रिपाठी, बेस्ट स्टूडेंट अचीवर नेशनल अवार्ड 2022 से सम्मानित
बच्चों के लिए वैक्सीन आने में लगेगा अभी और वक्त, DGCI से नहीं मिली है अभी मंजूरी