उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 30 जनवरी तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2024-25 की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना का उद्देश्य अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी शैक्षिक यात्रा को बिना किसी आर्थिक बाधा के जारी रख सकें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए इस योजना का संचालन कर रही है।

योजना के तहत छात्र 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की समय-सारिणी जारी की गई है, जिसमें 20 जनवरी तक मास्टर डाटा सत्यापन और लॉक किया गया। 22 जनवरी से विश्वविद्यालयों, एफिलिएटिंग एजेंसियों और जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा छात्रवृत्ति के लिए फीस और अन्य विवरणों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद, 25 जनवरी तक सभी डेटा की जांच पूरी की जाएगी और 30 जनवरी तक छात्रों से आवेदन लिया जाएगा।

योजना के अंतर्गत छात्रों के आवेदन का सत्यापन 3 फरवरी तक किया जाएगा, और 10 फरवरी तक राज्य एनआईसी द्वारा डेटा की स्क्रूटनी पूरी की जाएगी। अंतिम रूप से, 25 फरवरी तक धनराशि का ट्रांसफर सुनिश्चित किया जाएगा।

यह योजना विशेष रूप से पिछड़े वर्ग के छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।

यह भी देखे:-

महाकुम्भ 2025 में फिल्म जगत और राजनीति की दिग्गजों का संगम, कई प्रमुख हस्तियों ने संगम में डुबकी लगा...
अंतरिक्ष उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत : संदीप सिंह
राहुल चौधरी बने करप्शन फ्री इंडिया संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष
कासगंज अपडेट: एनकाउंटर में मारा गया सिपाही का हत्यारा
दनकौर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
COVID-19:गलगोटिया विश्वविद्यालय के उदासीन रवैए से छात्र परेशान
योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस
गौतमबुद्ध नगर में सीएम योगी का कार्यक्रम स्थगित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश: जल जीवन मिशन में गुणवत्ता पर समझौता नहीं, थर्ड पार्टी ऑडिट अन...
पत्रकारों के कोविड से मृत्यु सम्बन्धी आदेश पर योगी सरकार का निर्देश जारी
2017 के पहले यूपी बोर्ड नकल के लिए बदनाम था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सचिव बने, नंद गोपाल वर्मा
उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले
बिलासपुर नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी शबाना कुरैशी ने किया नामांकन
जांबाज़ अंकित को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब