14.90 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 11 जुलाई। थाना बीटा-2 पुलिस और एसओजी ग्रेटर नोएडा की संयुक्त टीम ने “ऑपरेशन साइबर वज्र” के तहत कार्रवाई करते हुए 14.90 लाख रुपये की साइबर ठगी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रीतम निवासी घोड़ी बछेड़ा, थाना दादरी और सन्नी ठाकुर निवासी साहिबाबाद, गाजियाबाद के रूप में हुई है। दोनों को थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-2 से गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया कि एनसीआरपी और समन्वय पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर पुलिस बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों का तकनीकी विश्लेषण कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि 10 सितंबर 2025 को साउथ इंडिया बैंक के साथ 49.39 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई थी। ठगी की रकम तीन बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी, जिनमें से 14.90 लाख रुपये आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के उस खाते में पहुंचे थे, जो आरोपी प्रीतम के नाम पर पंजीकृत था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रीतम ने सन्नी ठाकुर के साथ मिलकर संगठित तरीके से साइबर ठगी को अंजाम दिया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना बीटा-2 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखे:-

एनसीआर क्षेत्र में अवैध हथियार बेचने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार
एसटीएफ और थाना सेक्टर 113 पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हज़ार का इनामी डकैत, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी
देखें VIDEO, लिफ्ट देकर राहगीरों को लूटने वाले सगे भाई गिरफ्तार
चारों टायर चोरी कर ईट पर खड़ी कर गए थार
मशहूर बुजुर्ग चित्रकार वर्षों से नाबालिग के साथ कर रहा था डिजिटल दुष्कर्म, पुलिस ने किया , जानिए क्य...
चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद
50 किलो गांजा सहित गांजा तस्कर गिरफ्तार, नोएडा में छापेमारी में बड़ी सफलता
एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
विभिन्न जगहो से मादक पदार्थ बेचने वाले तीन गिरफ्तार
विदेश में रहने वाले लोगों के मोबाइल फोन और लैपटॉप में वायरस भेजकर ठगी करने वाले चार युवतियों समेत 1...
बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला को गोलियों से छलनी किया, मौत
खुद को गोली से उड़ाया, मौत
लापता छात्रा के परिजनों ने किया हंगामा
खरीदारी के दौरान महिला के गले से सोने की चेन लूटी
सुन्दर भाटी गैंग का वांटेड शूटर गिरफ्तार
मूजखेड़ा में बदमाशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, विरोध करने पर परिवार के एक सदस्य को छत से नीचे फे...