बाबू राम भाटी बने IIA के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पश्चिमी यूपी में निष्क्रिय चैप्टरों को सक्रिय करने का लिया संकल्प
खुर्जा और फिरोजाबाद में नए चैप्टर स्थापित करने का भी जताया संकल्प
ग्रेटर नोएडा, 10 जुलाई। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उद्योगपति बाबू राम भाटी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल द्वारा की गई।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बाबू राम भाटी ने IIA के राष्ट्रीय नेतृत्व, विभिन्न चैप्टरों और संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ उद्योग जगत के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निष्क्रिय IIA चैप्टरों को दोबारा सक्रिय बनाया जाएगा। इसके साथ ही खुर्जा और फिरोजाबाद में नए चैप्टर स्थापित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक उद्योगों को संगठन से जोड़ा जा सके।
बाबू राम भाटी ने विश्वास जताया कि उन्हें भविष्य में भी सभी सदस्यों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में IIA के सभी चैप्टर शासन, प्रशासन और उद्योग जगत के बीच एक प्रभावी सेतु की भूमिका निभाते हुए उद्योगों के हितों की रक्षा, निवेश को बढ़ावा देने और क्षेत्र के समग्र औद्योगिक विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
