पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे सोसाइटी में बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कोतवाली एरिया के पैरमाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने मंगलवार देर रात आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को स्यूसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतकों ने एक बिल्डर पर भरोसा न करने की बात लिखी है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दंपत्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, यूपीएसआईडीसी साइट—सी स्थित ई—9 पैरमाउंट गोल्फ फॉरेस्ट निवासी सत्येंद्र सिंह निझावन (58 साल) परिवार क साथ रहते थे। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया सोसाइटी के फ्लैट में साथ में पत्नी जसवंत कौर थी। बेटे ने जब फोन किया तो नहीं उठा। बाद में उन्होंने पड़ोसी के फोन पर कॉल की।

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पड़ोसी उनके घर गया था। घर का गेट खुला हुआ था और दोनों बेड पर अचेत पड़े हुए मिले। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि उनके बेटे डॉ. तरनप्रीत सिंह निझावन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। मौके से मिले स्यूसाइड नोट में लिखा है कि दिल्ली के कीर्ति नगर में उनका कोई मकान था। यह मकान उन्होंने एक बिल्डर के माध्यम से बेचा है। जिसकी पेमेंट पूरी नहीं ​मिली है। हालांकि, अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन गिरफ्तार
बड़ी वारदात: ग्रेटर नोएडा में डॉक्टर के घर में दिनदहाड़े 14 साल की बेटी की हत्या, 25 लाख लेकर हत्यारा...
नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
प्रोफेसर को बंधक बनाकर बदमाशों ने कार लूटी, पीड़ित को लुटेरों ने किराये के लिए दिए 500 रुपये
पुलिस के दवाब में अपहृत बच्चे को छोड़कर भागे अपहरणकर्ता , पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद किया
जिला उपभोक्ता फोरम ने एयरटेल पर लगाया जुर्माना
कासना पुलिस ने दुराचार के प्रयास के आरोपी को दबोचा
रिटायर्ड फौजी को घर में घुसकर मारी गोली
शातिर लुटेरा गिरफ्तार
विधवा के घर मे घुसकर दबंग ने की छेड़खानी,मामला दर्ज
संदिग्ध परिस्थितियों में चार मंजिल से नीचे गिरा युवक, मौत
मार्केट कॉम्प्लेक्स में जमकर की गई तोड़फोड़,  8 लोग हिरासत में
चोरी की बाइकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
कासना पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर मोबाईल लूटेरे
मालिक का कार समेत पैसा लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार
सब्जी विक्रेता को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत, लूट की आशंका