यथार्थ हॉस्पिटल में पहली एडवांस्ड रोबोटिक व्हिपल सर्जरी सफल, 65 वर्षीय कैंसर मरीज को मिला नया जीवन

दिल की बीमारी के बावजूद डॉक्टरों ने रोबोटिक तकनीक से की जटिल सर्जरी, मरीज स्वस्थ होकर घर लौटी

ग्रेटर नोएडा, 10 जुलाई। यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी पहली एडवांस्ड रोबोटिक व्हिपल (पैंक्रियाटिकोडुओडेनक्टॉमी) सर्जरी सफलतापूर्वक की। इस जटिल ऑपरेशन के जरिए प्रयागराज की 65 वर्षीय महिला मरीज को नया जीवन मिला। मरीज को पित्त नली (डिस्टल बाइल डक्ट) का कैंसर था और उनकी हृदय की कार्यक्षमता भी कमजोर थी, जिससे सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जा रही थी।

अस्पताल में लगातार पेट दर्द और पीलिया की शिकायत के बाद जांच में मरीज को डिस्टल बाइल डक्ट कैंसर होने की पुष्टि हुई। मरीज की उम्र और दिल की कमजोरी को देखते हुए डॉक्टरों ने पारंपरिक ओपन सर्जरी के बजाय रोबोटिक तकनीक से ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।

इस जटिल सर्जरी को डॉ. मनोज गुप्ता, सीनियर डायरेक्टर एवं विभागाध्यक्ष (रोबोटिक एवं लेप्रोस्कोपिक जीआई सर्जरी, जीआई ऑन्कोलॉजी एवं लिवर ट्रांसप्लांट) और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया। ऑपरेशन के बाद मरीज की रिकवरी सामान्य रही और अब वह स्वस्थ जीवन जी रही हैं।

डॉ. मनोज गुप्ता ने बताया कि व्हिपल सर्जरी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी की सबसे कठिन प्रक्रियाओं में से एक मानी जाती है। इसमें अग्न्याशय, पित्त नली और छोटी आंत के प्रभावित हिस्से को निकालकर दोबारा जोड़ा जाता है। रोबोटिक तकनीक की मदद से यह सर्जरी छोटे चीरे के जरिए अधिक सटीकता और बेहतर नियंत्रण के साथ की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि मरीज को कैंसर के साथ हृदय की गंभीर समस्या भी थी, जिससे ऑपरेशन का जोखिम काफी बढ़ गया था। रोबोटिक तकनीक की हाई-डेफिनिशन 3D विजुअलाइजेशन और अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से सर्जरी सुरक्षित तरीके से पूरी की गई। इससे जटिलताओं का खतरा कम हुआ और मरीज तेजी से स्वस्थ हुई।

डॉ. गुप्ता के अनुसार, रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव, संक्रमण का कम खतरा, छोटे चीरे, जल्दी रिकवरी और अस्पताल में कम समय तक भर्ती रहने जैसे कई लाभ मिलते हैं। उन्होंने कहा कि यथार्थ हॉस्पिटल इस क्षेत्र में अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक के जरिए जटिल कैंसर सर्जरी करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता यथार्थ हॉस्पिटल की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों और मरीज-केंद्रित उपचार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। वर्तमान में मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं और नियमित फॉलो-अप के साथ सामान्य जीवन व्यतीत कर रही हैं।

यह भी देखे:-

“हर शरारत के पीछे एक संकेत” : शिक्षकों के लिए यथार्थ हॉस्पिटल का विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
एथोमार्ट चेरिटबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ज्ञानशाला  में बच्चों ने  किया योग 
नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ो लोगो ने कराई स्वास्थ्य जांच
नन्हक फाउंडेशन द्वारा संचालित बिगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर ने मनाया योग दिवस
ग्रेटर नोएडा में लगेगा विशाल निःशुल्क योग शिविर: पतंजलि इंटरनेशनल योग विद्यापीठ के योगऋषि कर्मवीर जी...
आईटीएस डेंटल काॅलेज में विशाल तम्बाकू निषेध रैली का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में तंत्रिका विज्ञान पर संगोष्ठी का आयोजन
शारदा विश्विद्यालय में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर संगोष्ठी
चश्मा मुक्ति प्रयास शिविर का समापन, 15 लोगों को ऐनक से मिली मुक्ति
कोरोना को मात दी 87 वर्ष के बुजुर्ग दम्पति जोडे ने
नि:शुल्क ओरल कैंसर स्क्रीनिंग  कैम्प का आयोजन 
खुशखबरी : मार्च से लगेगा बुजुर्गों को भी कोरोना का टीका।
CORONA UPDATE :  जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल 
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
कल बुधवार को ग्रेटर नोएडा आएंगे सीएम योगी, जिम्स अस्पताल का करेंगे निरीक्षण
महिला दिवस पर प्रोमहेक्स आम्रपाली हॉस्पिटल में महिलाओं को नि:शुल्क परामर्श