अवैध अतिक्रमण के विरोध में प्रिंसली एस्टेट के निवासियों का कैंडल मार्च

नोएडा, 11 जुलाई। सेक्टर-76 स्थित अम्रपाली प्रिंसली एस्टेट के निवासियों ने शनिवार को सोसाइटी के कॉमन एवं स्टिल्ट एरिया में कथित अवैध अतिक्रमण के विरोध में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में शामिल हुए निवासियों ने साझा क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठाई।

कैंडल मार्च में विभिन्न टावरों के निवासी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सोसाइटी के उस मेंटेनेंस कार्यालय के बाहर मोमबत्तियां जलाकर विरोध जताया, जिसके बारे में उनका आरोप है कि इसका निर्माण सार्वजनिक एवं स्टिल्ट क्षेत्र में अतिक्रमण कर किया गया है।

निवासियों ने मांग की कि सोसाइटी के सार्वजनिक क्षेत्रों से सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएं और भविष्य में किसी भी निर्माण से पहले नियमों तथा निवासियों के अधिकारों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि यदि नियमों का पालन कराने वाली संस्था ही सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करेगी तो इससे लोगों का कानून और व्यवस्था पर विश्वास कमजोर होगा तथा गलत परंपरा को बढ़ावा मिलेगा।

निवासियों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सोसाइटी के साझा क्षेत्रों की सुरक्षा, पारदर्शिता, कानून के पालन और सभी निवासियों के समान अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने संबंधित प्राधिकरणों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए कैंडल मार्च के बाद निवासियों ने भविष्य में भी लोकतांत्रिक और कानूनसम्मत तरीके से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाने का संकल्प लिया।

यह भी देखे:-

रामलीला मंचन के लिए कलाकारों ने शुरू किया रिहर्सल
प्लाज्मा थेरेपी से हाइपरएक्यूट लिवर फेलियर से जूझ रही महिला की जान बची, फोर्टिस ग्रेटर नोएडा में सफल...
ग्रेटर नोएडा के एक और सरकारी जमीन में फर्जीवाड़े का मामला आया सामने
दूसरे दिन भी वकीलों का धरना जारी, जिला कोर्ट का कामकाज ठप
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा और सिल्वर सिटी-2 आरडब्ल्यूए ने मिलकर चलाया "एक पौधा मां के नाम" अभिय...
लखनऊ : प्रियंका ने लिया कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का निर्णय, तय किया जाएगा 12 हजार किमी का स...
दीपावली पर्व के मद्देनजर दनकौर में एसीपी ने की शांति समिति की बैठक
जेवर : सम्पूर्ण समाधान दिवस में युवा मोर्चा भाजपा द्वारा जिलाधिकारी गौतबुद्धनगर को सौंपा शिकायती/मां...
दर्दनाक हादसा : टाटा - 407 ने आधा दर्जन को रौंदा, दो की मौत
अगर 500 साल पहले एकजुट हो जाते, तो हमें गुलामी का सामना नहीं करना पड़ता : सीएम योगी
महिलाओं को लेकर जा रही स्टाफ बस पलटी , एक महिला कर्मचारी की मौत, कई घायल
योग और स्वास्थ्य, सिंहासन: बता रहे हैं योगगुरु ऋषि वशिष्ठ
गलगोटिया विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के प्रोफेसर का व्याख्यान, उच्च शिक्षा के ...
आनंद गिरि को ऑस्ट्रेलिया में छेड़खानी के आरोप में जाना पड़ा था जेल, जानिए पूरा मामला
दीपावली से पहले खाद्य विभाग एक्शन में: गंदगी में बन रहे रसगुल्ले नष्ट, मिलावटी तेल जब्त – 8 नमूने जा...
यादव सिंह के बेटे सन्नी यादव ग्रेनो प्राधिकरण से बर्खास्त