लोन दिलाने वाले 8 जालसाज गिरफ्तार, जानिए कैसे लोगों को फंसाते थे ये जालसाज

नोएडा : फेज-1 कोतवाली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर लोन दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर आठ जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से सीपीयू, टीएफटी स्क्रीन, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, फिंगर प्रिंट स्कैनर, थंब स्कैनर, वेब कैम कैमरा, आई स्कैनर, एप्सोन डाक्युमेंट स्कैनर, भारी मात्रा में नकली आधार कार्ड, पेपर व लेमिनेशन पन्नी बरामद हुई है।

आरोपित 10 से 20 हजार रुपये एक आधार कार्ड के वसूलते थे। इन आधार कार्ड में अधिकांश में फोटो ठगों की होती थी और नाम व पते फर्जी होते थे। आरोपित एक ही व्यक्ति के कई-कई आधार कार्ड व पैन कार्ड बनाते हैं।

ऐसे में जिन लोगों को लोन की आवश्यकता होती है वह फर्जी आधार कार्ड बनवाते थे। वहीं जालसाझी से प्राप्त रकम को आरोपित आपस में बांट लेते थे।

ऐसे करते थे अपराध
आरोपित विभिन्न फर्जी नामों से आधार कार्ड बनवाकर इन्ही फर्जी नाम से पैन कार्ड बनाकर और ROC में कम्पनी रजिस्टर कराकर तथा अन्य लोगों के आधार कार्ड तथा पैन कार्ड इसी तरह से बनाकर अलग-अलग बैंको में खाते खुलवाते थे, इस प्रकार खोले गये खातों मे फर्जी कम्पनी के खाते से सैलरी के रूप में रकम ट्रान्सफर करते थे।

फिर उस रकम को एटीएम से निकालकर पुनः उसी कम्पनी के खाते में जमा करा देते हैं। इस प्रकार 6-7 महीने सैलरी देने पर ऐसा खातेदार लोन के लिये उपर्युक्त हो जाता है। तब ये लोग आनलाइन लोन एप्लाई करके तथा कई अन्य फाइनेन्स कम्पनियों से कार, मोबाइल व अन्य वस्तुएं फाइनेन्स कराते हैं। लोन के रुपयों को एटीएम के माध्यम से निकालकर तथा फाइनेन्स की वस्तुओं को गबन करके ये लोग बैंक को वापस नहीं करते हैं क्योकि यह सब काम गलत नामों से किया जाता है।

यह भी देखे:-

नोएडा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ा अभियान, 42 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश : पुलिस ने एक और कुख्यात कलुआ को एनकाउंटर में किया ढेर
होटल में किशोरी के साथ किया बलात्कार, मुकदमा दर्ज
प्राधिकरण के बिना अनुमति के किया जा रहा था बहुमंजिला इमारत का निर्माण ,39 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नाबालिग को बंधक बनाकर रेप, आरोपी गिरफ्तार 
महिला का सिर व हाथ कटा शव मिला
महिला को अगवा कर गैंगरेप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
सीएनजी गैस सिलेंडर को चोरी करने तथा उसे बेचने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार
पैसे बंटवारे के विवाद में की थी दोस्त की हत्या
संगठित गिरोह बनाकर लूटपाट और चोरी करने वाले 6 बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
टोना- टोटका के शक में पोते ने दादी की बहन को मारी गोली, गले में लगी गोली, हालत गंभीर
एसएसपी नोएडा से मिलने पहुंचा था मॉल का मालिक, हवालात में हुआ बंद , पढ़े पूरी खबर
कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना गैंग का एक ईनामी सदस्य गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित
नशे का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा
सपा नेता की हत्या में फरार चल रहा भारतीय जनता युवा मोर्चा का नेता गिरफ्तार
रिटायर्ड जज के बेटे से कार लूटने वाला बदमाश पंहुचा हवालात