MSME विकास और उद्योग हितों पर हुआ मंथन, IIA ग्रेटर नोएडा की AGM सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा, 12 जून। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा द्वारा रॉयल हैबिटेट सेंटर, टिवोली में मंथन मीटिंग एवं वार्षिक आम सभा (AGM) 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा एवं आसपास के क्षेत्रों से 100 से अधिक एमएसएमई उद्यमियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। आईआईए ग्रेटर नोएडा के सचिव हिमांशु पांडेय ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्य उद्यमियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

गोष्ठी में वाधवानी फाउंडेशन द्वारा “ग्रोथ एक्सेलरेशन वर्कशॉप” आयोजित की गई, जिसमें उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने और व्यवसाय विस्तार के नए अवसरों पर चर्चा की गई। वहीं टैक्सक्राफ्ट एडवाइजर्स एलएलपी ने “अनलॉकिंग ग्रोथ थ्रू टैक्स मैनेजमेंट” विषय पर प्रभावी कर प्रबंधन के जरिए व्यापारिक विकास के उपायों की जानकारी दी।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के प्रतिनिधियों ने एमएसएमई इकाइयों के लिए उपलब्ध बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय सहायता और ऋण योजनाओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। उद्यमियों ने इन योजनाओं को उद्योग विकास के लिए उपयोगी बताया।

वार्षिक आम सभा के दौरान आईआईए ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन सरबजीत सिंह ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से चैप्टर की वर्षभर की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने संगठन की प्रगति में सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए उद्योग हित में नई पहलों का भी उल्लेख किया।

कोषाध्यक्ष जगदीश अधाना ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण एवं लेखा-जोखा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। चर्चा के बाद उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से बैलेंस शीट एवं वित्तीय रिपोर्ट को मंजूरी प्रदान की।

इस अवसर पर आईआईए ग्रेटर नोएडा के पूर्व चेयरमैनों को उद्योग एवं संगठन के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही सदस्य विस्तार, संगठनात्मक गतिविधियों और उद्योग हित में विशेष सहयोग देने वाले उद्यमियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

सभा में उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों, एमएसएमई क्षेत्र की चुनौतियों तथा आगामी कार्यक्रमों पर सार्थक चर्चा हुई। सदस्यों ने अपने सुझाव भी रखे, जिन पर भविष्य की कार्ययोजना में विचार करने का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में आईआईए के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित उद्योग जगत के अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रमुख रूप से चेयरमैन सरबजीत सिंह, जे.एस. राणा, विशारद गौतम और अमित शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं सदस्यों के लिए हाई-टी का आयोजन किया गया।

यह भी देखे:-

विज्ञान प्रयोगशाला "आधारशिला" का उद्घाटन: छात्राओं के लिए नई दिशा
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, मैं यहाँ की बहन हूँ , वोट ..... पढ़ें पूरी खबर
पथिक विचार केंद्र ने बैठक कर ग्रेटर नोएडा-दादरी क्षेत्र का राजनीतिक एजेंडा तय किया
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 में GNIT–IPU ने हासिल की उप-विजेता ट्रॉफी — गेहूं रोग पहचान पर अभिनव समा...
"अदब की महफ़िल " ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
ग्रेटर नोएडा : दादरी गांव में इस्कान मंदिर मनाएगा "श्री कृष्ण जन्माष्टमी, संकीर्तन का होगा आयोजन
विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु विशेष कार्...
आप कार्यकर्ता कोरोना संकट काल में दादरी के गांव में लगा रहे हैं कैंप
वोकल फॉर लोकल :प्रधानमंत्री शनिवार को पहले 'भारत खिलौना मेला' का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे
एनटीपीसी दादरी में सड़क सुरक्षा जागरुकता माह का उदघाट्न
87 प्रतिशत के औसत अंकों के साथ 363 विद्यार्थीग्रेजुएट हुए
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने अध्यापिकाओं को किया सम्मानित
NIIMS ग्रेटर नोएडा में "पेरिनेटल डायग्नोसिस और थेरेपी में हालिया प्रगति" विषय पर CME, गर्भावस्था में...
गौतमबुद्ध नगर से चुनाव लड़ सकते हैं,रमा पायलट - सूत्र
आई.टी.एस. कॉलेज ग्रेटर नोएडा में बीबीए|बीसीए छात्रों के लिए विदाई समारोह "रुख़शत-1.0" का शानदार आयोज...
ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, 1...