ग्रेटर नोएडा : दादरी गांव में इस्कान मंदिर मनाएगा “श्री कृष्ण जन्माष्टमी, संकीर्तन का होगा आयोजन

हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे की पावन ध्वनि से दादरी कृष्णमयी हो गया । श्रीश्री राधा-कृष्ण की प्रमामयी भक्ति का प्रचार करते हुए इस्कॉन नोएडा के भक्तवृदों ने दादरी में श्रीहरिनाम की लहर को प्रवाहित किया व दादरी वासियों के लिये जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन की घोषणा की। प्रातः काल में दादरी में प्रवेश कर भक्तों ने नगर संकीर्तन का आयोजन किया व दादरी वासियों के हृदयों को हरिनाम संकीर्तन व प्रशाद से पवित्र किया। आज इस्कॉन विश्वभर में हरिनाम संकीर्तन के लिये विख्यात है। दादरी में भारी संख्या में नगरवासियों ने संकीर्तन में भाग लिया, संकीर्तन के उपरांत भक्तगणों के लिये कथा-प्रवचन का आयोजन इस्कॉन दादरी के प्रभारी श्रीमान पुण्ड्रिक विद्यानिधा प्रभुजी द्वारा किया गया।

कथा में नगरवासियों को कृष्ण भक्ति की महत्ता का वर्णन मिला व यह भी जाना कि आख़िर कैसे हरे कृष्ण महामंत्र की ध्वनि व उच्चारण समस्त भौतिक क्लेशों से मुक्ति व भगवद् प्राप्ति में सहायक है। कथा उपरांत सभी भक्तों के लिये प्रशादम् की सुविधा भी उपलब्ध की गई थी। इस्कॉन दादरी प्रभारी श्रीमान पुण्ड्रिक विद्यानिधी प्रभुजी से ज्ञात हुआ कि Kh- 2207, राम वाटिका कॉलोनी में इस्कॉन का प्रचार केंद्र भी स्थापित है जहाँ 7 सितम्बर 2023 को जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन सभी दादरी वासियों के लिये किया जायेगा, सुबह 6 बजे से रात 12 बजे कृष्ण जन्म तक आयोजित होगा, कार्यक्रम के मुख्य आर्कषणों में कृष्ण महा-अभिषेक, 56 भोग अर्पण, नृत्य प्रतियोगिता, कीर्तन, प्रवचन व सभी के लिये प्रशादम् की व्यवस्था भी सम्मिलित है |

प्रचार केंद्र में हर शनिवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक युवाओं के लिये कार्यक्रम आयोजित किया जाता है व रविवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक कीर्तन, सत्संग कार्यक्रम व प्रशादम् की व्यवस्था हर किसी के लिये उपलब्ध है। नगरवासी भारी संख्या में इस्कॉन केंद्र में नियमित रूप से हिस्सा लेते हैं। इस्कॉन नोएडा की अगुवाई में दादरी में हरिनाम संकीर्तन आयोजित हुआ व नगरवासियों में प्रसन्नता की आलौकिक लहर भी देखने को मिली।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक उत्सव 'बोधोन' का आयोजन
यूपी के गाजियाबाद में मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं पर जानलेवा हमला
दीपों की रोशनी में रिश्तों की मिठास: IEC कॉलेज में दीवाली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
जेवर एयरपोर्ट : देश का होगा सबसे बड़ा एयरपोर्ट, दो से छह रनवे को मिली मंजूरी
जायडस कैडिला वैक्सीन ; 12 से 18 साल के बच्चों के लिए जल्द लांच होगी वैक्सीन, सुई का नहीं होगा इस्ते...
विश्व पर्यावरण दिवस पर सपा ने किया पौधा वितरण
ग्रेटर नोएडा साइट- 4 में होगा विजय महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन, 20 सितंबर को भूमि पूजन और अक्टूबर में...
5 दिनों में कोरोना केसों की रफ्तार ने तोड़ा 10 महीने का रिकॉर्ड, 78 दिन बाद मिले करीब 40,000 नए मामल...
UP JEECUP Counselling 2021: पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट लिस्ट jeecup.nic.in पर जारी, इन स्टेप से ...
ईकोटेक-3 में ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र शुरू, विधायक तेजपाल नागर ने किया शुभारंभ
सीएम योगी का बड़ा फैसला : कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी
नींद की झपकी आने से हौंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी एक की मौत 4 घायल
Cooking Oil की कीमतें जल्‍द आएंगी नीचे, सरकार के आला अफसर ने जताया भरोसा
फटा राष्ट्र ध्वज फहराने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने की शिकायत
UP Jila Panchayat Reservation List: जिलेवार जिला पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण सूची जारी, यहां देखें पू...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट 130 मीo रोड सैनी सुनपुरा से - वाया बादलपुर - ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे ग्राम कल्दा त...