एनटीपीसी दादरी में सड़क सुरक्षा जागरुकता माह का उदघाट्न

केन्द्रीय कार्यालय एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार एनटीपीसी दादरी में सड़क सुरक्षा जागरुकता माह (18 जनवरी से 17 फरवरी, 2021) का शुभारंभ समूह महाप्रबंधक (दादरी) सी शिवकुमार द्वारा 18 जनवरी, 2021 को किया गया।

इस अवसर पर समूह महाप्रबंधक ने प्रशासनिक भवन में कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा ग्रहण करवाई और कहा कि एनटीपीसी दादरी में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सेफ्टी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है और कर्मचारियों से कार्यस्थलों एवं सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की जाती है। अपने संदेश में समूह महाप्रबंधक ने सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा के द्वारा कर्मचारियों को सड़क पर चलते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग करने की अपील की।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (ओएंडएम-कोल) देबाशीष दास, अपर महाप्रबंधक (सीएंडएम) ए के सिन्हा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ,के एस मूर्ति,अपर महाप्रबंधक (सेफ्टी) एस एस कक्कड़, अपर महाप्रबंधक (सेफ्टी) बी एन गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारीऔर कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान प्लांट एवं टाउनशिप में लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा के प्रति विभिन्न गतिविधियों जैसे – निबंध, स्लोगन, ड्राइंग, क्विज प्रतियोगिताओं सेफ्टी ट्रैनिंग, वाहनों की फिटनेस जांच सहित सड़क सुरक्षा के लिए जागरुकता अभियान चलाया जायेगा और सड़क सुरक्षा नियमों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा।

यह भी देखे:-

सेक्टर 82 स्थित ब्रम्हचारी कुटी में धूम धाम से मनाई गई देव दीपावली
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले ग्रेटर नोएडा में तीन ई-चार्जिंग स्टेशन तैयार, इलेक्ट्रिक वाहनों को म...
Accident On Express Way: मेरठ में एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई ब्रेजा, एक ही परिवार के पांच लोगों क...
आईटीएस डेंटल कॉलेज में शैक्षिक शोध पर सेमिनार का आयोजन, छात्रों और शिक्षकों को आईसीएमआर से शोध अनुदा...
अमित शाह बोले- लोकतंत्र हमारे देश का स्वभाव, बिना कानून व्यवस्था नहीं हो सकता सफल
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के ईसीई विभाग द्वारा इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन
बीजेपी किसान मोर्चा के दनकौर मण्डल अध्यक्ष करन नागर का हुआ भव्य स्वागत
सोसाइटी के पार्क में कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर किया हमला, सहमा बच्चा
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने किया पौधारोपण
एकेटीयू की गड़बड़ी का खामियाजा भुगतने पर मजबूर हैं छात्र
इम्पीरियल सोसाइटी ऑफ़ इनोवेटिव द्वार हाइब्रिड फार्मूला कार रेस का समापन
गलगोटिया विश्वविद्यालय में एसआईएच 2025 का चौथा दिन नवाचार से सराबोर, ओरोबोनिक्स टीम का "KRITRIM" रोब...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह एवं डीन प्रो. बंदना पाण्डेय को सारस्वत सम्...
किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पुण्यतिथि
हिंडन नदी को निर्मल बनाने के लिए मेरठ कमिश्नर प्रभात कुमार ने की पहल, 1000 पौधरोपण किया गया , सामाज...
बृजेश सिंह ने गौतम बुद्ध नगर में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया, कई परियोजनाओं का शुभारंभ