केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

ग्रेटर नोएडा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गौतम बुद्ध नगर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा विकास, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम का संचालन डीजीसी (रेवेन्यू) चरणजीत नागर ने किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में देश और प्रदेश में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। गौतम बुद्ध नगर में महिला आयुक्त, महिला जिलाधिकारी और महिला उप जिलाधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की नियुक्ति सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाती है।

बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुश्री प्रियंका ने की। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

इस अवसर पर डीजीसी (क्रिमिनल) ब्रह्मजीत सिंह भाटी, डीजीसी (सिविल) रविंद्र चंदेला, जिला बार के वरिष्ठ सदस्य एवं जिला कार्यवाह आरएसएस राजकुमार, भूपेश चौधरी, ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट, मनोज नागर (अध्यक्ष, बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट), अतुल शर्मा एडवोकेट, सारिका गुप्ता एडवोकेट, रोहताश शर्मा, प्रेम सिंह, प्रताप रावल, मनजीत सिंह, राजन शर्मा एडवोकेट, अधिवक्ता सभा अध्यक्ष सुरेश बैसोया, मूलचंद शर्मा, दिनेश भाटी, अमित शर्मा, मनपाल भाटी सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सत्येंद्र नागर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान तथा आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील करते हुए सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

यह भी देखे:-

लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर डॉ. महेश शर्मा का हुआ भव्य स्वागत
किसान कामगार मोर्चा ने निकला जन जागरण अभियान
निकाय क्षेत्रों जानबूझकर गड़बड़ तरीके आरक्षण लागू कर पिछड़े वर्ग को उनके हक स वंचित रखना चाहती भाजपा - ...
वार्ड नम्बर 1 से मिहिर सेना के प्रत्याशी ने नामंकन किया
भाजपा दनकौर मंडल कार्यकर्ताओं ने महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की  जयंती मनाई
भूपेंद्र सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर मनाई खुश...
यूपी के ब्रेन की 22 करोड़ लोगों को पहले जरूरत, स्टार्टअप देंगे अर्थव्यवस्था को और रफ्तार
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा
भाजपा कार्यालय में मनाई गई गाँधी जयंती
दिल्ली भाजपा कार्यालय में उज्ज्वला योजना लाभार्थी विभाग की बैठक, गैस आपूर्ति और कार्यकर्ताओं से संवा...
गांव-गांव पहुंचा ‘गांव चलो अभियान’: नरेंद्र भाटी डाढ़ा का जोरदार जनसंपर्क, ग्रामीणों ने किया भव्य स्व...
बसपा लोकसभा प्रभारी वीरेन्द्र डाढा का हुआ स्वागत
भाजपा ने देश विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया, निकाला मौन जुलूस
प्रियंका गांधी से मिले दीपक भाटी चोटीवाला, संसद में नई पारी की शुभकामनाओं संग सामाजिक मुद्दों पर चर्...
जेमटेक के लॉ के विद्यार्थियों ने बंदियों को दी कानूनी जानकारी
कांग्रेस सांसदों का प्रतिनिधिमंडल गौतमबुद्ध नगर पहुँचा, किसानों के समर्थन में जिलाधिकारी से की वार्त...