आईईसी कॉलेज में शिक्षकों और स्टाफ के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्देश्य संस्थान के कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग, टीम भावना और सौहार्द को बढ़ावा देना रहा।
संस्थान के खेल अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि एक टीम की कप्तानी ईसीई विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज गर्ग ने की, जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व एडमिन विभाग के श्री लोकेश गर्ग ने किया। मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
मैच के दौरान संस्थान के एग्जीक्यूटिव निदेशक प्रो. सुनील कुमार एवं निदेशक प्रो. विनय गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कड़े मुकाबले में डॉ. मनोज गर्ग की टीम विजेता रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राकेश को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को बधाई दी गई।
