अमर बलिदानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती की पूर्व संध्या पर सजी राष्ट्रप्रेमियों की महफिल
ग्रेटर नोएडा। अमर क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम के महानायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के अवतरण दिवस (11 जून) की पूर्व संध्या पर सेक्टर पी-3 में राष्ट्रप्रेमियों की एक विशेष महफिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन ओम रायज़ादा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर खुर्जा से पधारे संगीत मर्मज्ञ पंडित चेतन बिस्मिल ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल तथा अमर शहीद अशफ़ाक़ उल्लाह ख़ाँ द्वारा रचित ग़ज़लों एवं देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला।
प्रसिद्ध तबला वादक प्रेम बल्लभ ने तबले पर संगत कर संगीत प्रस्तुति को और भी प्रभावशाली बनाया। श्रोताओं ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें खूब सम्मान दिया।
कार्यक्रम में एम.एल. वर्मा क्रांत, डी.पी. सिंह, सतीश कुमार सूद, कवि प्रेम शर्मा, अंजू पुंडीर, आयुष अस्थाना, बी.एस. परिहार, आराधना वर्मा, राधे श्याम अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभा के दौरान वक्ताओं ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल और अशफ़ाक़ उल्लाह ख़ाँ के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
