पशु चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा : आज दनकौर में करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा दनकौर स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय में डॉक्टर के द्वारा चलाये जा रहे प्राइवेट क्लिनिक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला अध्यक्ष मा. दिनेश नागर ने बताया कि दनकौर के सरकारी पशु चिकित्सालय में कई दिन से डॉक्टर द्वारा खुद की प्राइवेट स्तर से दवाइयां देने की शिकायतें मिल रही थी।जिसको लेकर आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।वहाँ जाकर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पाया गया कि डॉक्टर अपने खुद के प्राइवेट स्टोर से काफी पैसे लेकर दवाइयां दे रहा था।जिसके बारे में वहाँ मौजूद लोगो ने भी इसकी पुष्टि की।जिसका वीडियो भी फेसबुक पर आज वायरल हुआ।दिनेश नागर ने कहा कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन इस तरह के भ्र्ष्टाचार कदापि बर्दाश्त नही करेगा व इस मुद्दे को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेगा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष मा. दिनेश नागर, प्रदीप कुमार, इंद्रजीत भगत, सुशील कुमार, राहुल नागर, सोनू नागर, टीटू नागर , रवि भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

एस्टर पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल सांस्कृतिक महोत्सव, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
“लक्ष्य चुनो, एकाग्र हो, श्रम करो, धैर्य धरो, और विजय प्राप्त करो”- श्रीगुरु पवन सिन्‍हा
यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने 42000 आवंटियों को दी बड़ी राहत
पंचायत चुनाव: यूपी सरकार के एक फैसले से मिलेगी राहत, जानें क्या होने जा रहा है नया
दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर जेल बंदियों की आध्यात्मिक उन्नति हेतु ध्यान, योग एवं प्रवचन एवं का “...
कोरोना का निकला दम: 201 दिनों बाद संक्रमितों की संख्या 20 हजार से नीचे
मिर्ची गैंग के तीन बदमाश एनकाउंटर में घायल, एसटीएफ नोएडा का एक सिपाही भी घायल
शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित "कोरस-2019 " का हुआ समापन
Auto Expo 2023 : मारुति सुजुकी ने इंतजार किया खत्म, इंडिया में नए लुक के साथ जिमनी लॉन्च, जानिए क्या...
कोरोना का खतरनाक रूप: मरीजों को बढ़ी सांस की तकलीफ, बहुरूपिये वायरस ने बदले लक्षण
Mlc election:भाजपा ने श्रीचंद शर्मा पर जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
नोएडा : मॉल के स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार, 14 युवतियां हिरासत में
25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर ऐतिहासिक महापंचायत, किसानों को मिलेगा उनका अधिकार: सुनील प्रधा...
अवैध इमारतों के बिल्डरों पर कसेगा शिकंजा, दर्ज होगा एफआईआर, जीएम प्रोजेक्ट ग्रेनो का तबादला
आज शाम निकलेगा स्ट्रॉबेरी मून, जानें क्यों ?
उम्मीद: 102 साल पहले के स्पैनिश इंफ्लुएंजा की तरह कोविड-19 से भी मुकाबला करेगा भारत