Mlc election:भाजपा ने श्रीचंद शर्मा पर जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
ग्रेटर नोएडा:एमएलसी (शिक्षक) चुनाव में भाजपा ने अपने वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीचंद शर्मा को प्रत्याशी बनाया है. आज जैसे ही यह खबर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को मिला उसके बाद कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल है. श्रीचंद शर्मा लगभग 35 बरसों से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं, और अलग-अलग दायित्व पर कार्य कर रहे हैं पूर्व में गौतमबुधनगर के जिला अध्यक्ष भी थे.वर्तमान में प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण प्रकल्प एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य है.

कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्रीचंद शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के लिए जो कार्य इमानदारी पूर्वक किया है, आज उसका तोहफा भाजपा ने उनको दिया है. युवा नेता ऋषभ राज शर्मा ने बताया कि यह चुनाव प्रक्रिया में बुद्धिजीवी वर्ग के लोग प्रमुखता से शिरकत करेंगे इसलिए यह चुनाव काफी अहम है क्योंकि जो मतदाता है,वह शिक्षित और जागरूक हैं साथ ही ऋषभ ने दावा किया कि हमारे प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा एक शिक्षित और कर्मठ व्यक्ति है.यह पूरा क्षेत्र जानता है हम निश्चित रूप से जीत दर्ज करेंगे.
भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित ने भी बधाई दिया और कहा कि भाजपा ने श्रीचंद शर्मा को प्रत्याशी बनाकर हम सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया है.
एमएलसी चुनाव फरवरी-मार्च 2020 में होगी.जो नए मतदाता इस में जुड़ना चाहते हैं,15 अक्टूबर तक जुड़ सकते हैं.निजी व सरकारी विद्यालय और कॉलेज से जुड़े हुए शिक्षक इस चुनावी प्रक्रिया में भाग लेंगे.जिस विद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षक या शिक्षिकाएं इस चुनाव में अपना मत देना चाहते हैं,और अगर मतदाता सूची में अभी तक उनका नाम नहीं जुड़ा हुआ है, तो 15 अक्टूबर तक अपना नाम जुड़वा सकते हैं.
