आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज ने ICAR–CIRCOT से किया रणनीतिक सहयोग, कृषि नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के इन्क्यूबेशन सेंटर नवरचना फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (NFED) ने कृषि क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ICAR–सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च ऑन कॉटन टेक्नोलॉजी (CIRCOT), मुंबई के अंतर्गत संचालित एग्री बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर (ABIC) के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।

इस सहयोग का उद्देश्य कृषि क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स और उद्यमियों को फार्म मैकेनाइजेशन तथा पोस्ट-हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इन्क्यूबेशन, मेंटरशिप, तकनीकी मार्गदर्शन और व्यवसाय विकास से संबंधित सहायता उपलब्ध कराना है।

साझेदारी के तहत दोनों संस्थानों ने संयुक्त रूप से “क्षितिज 2.0” नामक दो माह का वर्चुअल इन्क्यूबेशन कार्यक्रम भी शुरू किया है। यह कार्यक्रम देशभर के नवप्रवर्तकों के लिए खुला है। इसके माध्यम से आइडिया, प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC), प्रोटोटाइप और मिनिमम वायबल प्रोडक्ट (MVP) चरण की परियोजनाओं को विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह पहल अनुसंधान के व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने, एग्रीटेक स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने तथा स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत @2047 जैसी राष्ट्रीय पहलों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके जरिए आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज अपने राष्ट्रीय नवाचार नेटवर्क का विस्तार करते हुए कृषि क्षेत्र में तकनीक आधारित समाधान विकसित करने वाले नवप्रवर्तकों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराएगा।

संस्थान के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग और इन्क्यूबेशन प्रमुख सुधांशु रंजन ने इस रणनीतिक साझेदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सहयोग नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मजबूत इन्क्यूबेशन इकोसिस्टम के माध्यम से स्टार्टअप्स और नवप्रवर्तकों को उनके विचारों को सफल उद्यमों में बदलने के लिए निरंतर सहयोग मिलता रहेगा।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया, कहा कि जल के बिना जीवन ...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में यूनेस्को-इंडिया-अफ्रीका हैकथॉन 2022 का हुआ आगाज, सीएम योगी ने कहा , नई...
जीएल बजाज कॉलेज में "सतत विकास और वैश्विक हरित" पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
गलगोटियास फार्मइनोवेट 2025: 7 देशों के विशेषज्ञ एक मंच पर
पाणिनि गुरुकुल में कल मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, योग गुरु ऋषिपाल वशिष्ठ कराएंगे योगाभ्यास
किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए किया जागरूक
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने दादरी ब्लॉक कार्यकारिणी का किया विस्तार, अभिषेक टाइगर बने ब्लाक कार्यकार...
जान के साथ खिलवाड़ : जब दवा विक्रेता ने रोगी को पकड़ाया एक्सपायर्ड दवा
आठ साल के बच्चे ने दिखाई बहादुरी , अपने दोस्त की बचाई जान, मिल रही है शाबासी
जेवर एयरपोर्ट की सौगात मिलने पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सीएम योगी का किया शुक्रिया
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा के 34वें स्थापना दिवस पर किसानों को दी 10 करोड़ रुपए से अ...
लॉयड बिज़नेस स्कूल में NIPM चैप्टर स्तर क्विज़ का सफल आयोजन
उद्यमियों ने ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ को गिनाई समस्या
जनपद के 1108 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हुई स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा
नहाते समय नदी में डूबा युवक 
भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य का भव्य स्वागत हुआ