यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में लगेगा प्रदेश का पहला सेमीकंडक्टर इकाई

ग्रेटर नोएडा| सेमीकंडक्टर के उत्पादन की इकाई यमुना
प्राधिकरण में लगेगी। इसके लिए
हीरानंदानी ग्रुप ने 100 एकड़ जमीन मांगी
है। कंपनी पहले चरण में 2500 करोड़
रुपए का निवेश करेगी। कंपनी ने अपनी
जरूरतों के बारे में भी प्राधिकरण को
अवगत कराया है।

देश की पहली सेमीकंडक्टर उत्पादन
की इकाई गुजरात में चल रही है। अब उत्तर
प्रदेश में भी सेमीकंडक्टर का उत्पादन
होगा। हीरानंदानी ग्रुप के सीईओ दर्शन

RECHT ने यमुना प्राधिकरण से 100
‘एकड़ जमीन मांगी है। ग्रुप का कहना है कि
पहले चरण में वह 2500 करोड़ रुपए का
निवेश करेंगे। दो साल में उत्पादन शुरू

करने की योजना है। प्राधिकरण सेक्टर-28
में डाटा सेंटर पार्क के आसपास जमीन देने
की तैयारी की है। कंपनी ने बताया कि
पहले चरण में प्रति घंटे 200000 लीटर
पानी और तीसरे चरण में 750000 लीटर
पानी की जरूरत होगी।

इसके अलावा 50 मेगावाट की
‘ बिजली की जरूरत पड़ेगी। यमुना
प्राधिकरण का कहना है कि ये सुविधाएं
वह उपलब्ध करा देगा। कंप्यूटर,
सेलफोन, गैजेट्स, वाहनों, माइक्रोवेव
आदि में सेमीकंडक्टर की अहम भूमिका
होती है। इसकी के जरिये इन उत्पादों को
नियंत्रित किया जाता है।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.
अरुणवीर सिंह ने बताया कि हीरानंदानी
ग्रुप ने सेमीकंडक्टर की इकाई लगाने के
‘लिए 100 एकड़ जमीन मांगी है।

कंपनी पहले चरण में 2500 करोड़
रुपए का निवेश करेगी | इस दिशा में जल्द
आगे बढ़ा जाएगा।

यह भी देखे:-

NEET SS 2021: अगले साल से होगा पैटर्न में बदलाव, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र ने लिया फैसला
सांस्कृतिक जुड़ाव से संभव होगा अखण्ड भारत: वेदपाल जी
ग्लोबल इंस्टीट्यूट में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित, छात्राओं को बताए गए उज्ज्वल भविष्य के मार्ग
Vivah Muhurat 2021 : 19 नवंबर से 13 दिसंबर तक विवाह के 15 मुहूर्त, यहां देखें तारीखों की सूची
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साइट का किया निरीक्षण
नोएडा : अवैध हथियारों के साथ दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन लुटेरे गिरफ्तार
मैं अपने साथ सैनिकों के लिए करोड़ों भारतीयों का आशीर्वाद लेकर आया हूं : पीएम मोदी
प्राधिकरण के विरोध में 4जून को बाइक रैली निकालेंगे किसान:नरेश चपरगढ़
राष्ट्र चिंतना द्वारा रोजगार माने सरकारी नौकरी की भ्रांति क्यों विषय पर गोष्ठी हुई आयोजित
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल सागर ने किया मोटो जीपी रेस ट्रैक का भ्रमण, प्रतियोगिता क...
कोरोना: भारत में अगले महीने से बनेगी सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन, 750 रुपये में लगेगा टीका 
विदेश में बैठकर भारतीय नागरिकों के साथ साइबर अपराध करने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार
भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशहरा सेक्टर पहुंचे PM मोदी
चीरसी गांव के सरकारी स्कूल में शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
पुलिस लाईन सूरजपुर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह, भव्य परेड का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य क...
मूर्ति खंडित होने का मामला: थाना और चौकी प्रभारी समेत चार निलंबित