25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर ऐतिहासिक महापंचायत, किसानों को मिलेगा उनका अधिकार: सुनील प्रधान

किसान यूनियन का जोरदार आंदोलन, किसानों को हक दिलाने के लिए गांव-गांव में जनजागरण अभियान

ग्रेटर नोएडा: भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर आगामी 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर ऐतिहासिक महापंचायत आयोजित होगी। इस महापंचायत में किसानों के हक की लड़ाई को लेकर हजारों किसान एकजुट होंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा और बीकेयू ने गांव झटटा व नागली वाजिदपुर में पंचायत आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता बाबा महाराज ने की और संचालन ललित चौहान ने किया। प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि सरकार और प्राधिकरण की गलत नीतियों की वजह से किसानों का शोषण हो रहा है, किसानों के हक को लगातार नकारा जा रहा है।

किसानों ने संकल्प लिया है कि वे 10% विकसित भूखंड, नया भूमि अधिग्रहण बिल लागू करने और हाई पावर कमेटी की सिफ़ारिशों पर शासनादेश जारी करने की मांग करेंगे।

मंडल महासचिव अनित कसाना ने बताया कि प्राधिकरण ने किसानों की पुरानी पुश्तैनी ज़मीन भी कब्जा ली है, और अब उन किसानों का घर बनाना भी मुश्किल हो रहा है। जनजागरण अभियान के तहत गांव-गांव में इस मुद्दे को लेकर पंचायतें की जा रही हैं और किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

गांव के सैकड़ों लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली और बसों से महापंचायत में पहुंचने का वादा कर चुके हैं।

इस मौके पर कई किसान नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिन्होंने महापंचायत को सफल बनाने का संकल्प लिया।

यह भी देखे:-

ग्रेनो वेस्ट के निर्माणधीन मॉल से गिरकर दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
बिल्डर पर पेनल्टी लगाने की चेतावनी
14 दिसंबर को गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
श्री राम मित्र मंडल नोएडा रामलीला : आकाश मार्ग द्वारा लंका दहन द्वारा 150 फुट की उँचाई से सजीव चित्...
साम्प्रदायिक नारेबाजी मामले को लेकर एक्शन में दिल्ली पुलिस, अश्विनी उपाध्याय समेत 6 गिरफ्तार
किसान मोर्चा के कानूनी पैनल का एलान, दिल्ली के सभी प्रवेश द्वार बंद
Monsoon Session 2021 : 40 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बन चुके बाहुबली-पीएम मोदी
शारदा विश्वविद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस
कोतवाली के बाथरूम में बर्खास्त सिपाही की मौत,परिचितों से मिलने गया था सिपाही
जहांगीरपुर: हाईटेंशन लाइन के तार गिरने से दो ट्रैक्टर जल कर क्षतिग्रस्त
कोर्ट ने पुलिस के खिलाफ याचिका की ख़ारिज , बहुचर्चित जेवर काण्ड के आरोपियों के परिजनों ने लगाया था फ...
प्राचीन बाराही मेला 5 अप्रैल से , आज हुआ भूमि पूजन
बुजुर्ग महिला के हत्यारोपी गिरफ्तार 
मनमाने तरीके से फीस वसूली का आरोप , धरने पर बैठे बी.टेक के छात्र
महंत अवैध नाथ की पुण्य तिथि धूमधाम से मनाई गई
कैलाश हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में 690 ग्राम की नन्ही जान ने जीती जिंदगी की जंग