नोएडा : मॉल के स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार, 14 युवतियां हिरासत में

सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल के निर्वाणा स्पा एंड सैलून में पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार रात छापा मारकर वहां चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर के दो संचालकों गुफरान खान और अखिलेश और 7 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वहां काम करने वाली 14 लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया है। मौके से काफी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

 

नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शॉप्रिक्स मॉल के प्रथम तल पर निर्वाणा स्पा एंड सैलून में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार की खबर मिली थी। नोएडा जोन की एसीपी प्रथम अंकिता शर्मा और एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार रात वहां छापा मारा। पुलिस टीम के पहुंचते ही स्पा सेंटर के अंदर अफरातफरी मच गई। मौके पर कई महिलाएं व पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले।

 

मौके से दो संचालकों और 7 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया। वही इसमें काम करने वाली 14 लड़कियों को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की टीम स्पा सेंटर के संचालक सेक्टर-71 निवासी गुफरान खान और अखिलेश से पूछताछ कर रही है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वहां कई माह से देह व्यापार जारी था।

स्थानीय थाने को नहीं दी गई जानकारी
पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की सूचना स्थानीय थाना कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस को नहीं दी गई। आशंका जताई जा रही है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से यह धंधा चल रहा था। पुलिस के उच्च अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे। इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

वेब मॉल और सेक्टर-12 में भी पिछले महीने हुआ था खुलासा
पिछले महीने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस की टीम ने सेक्टर 18 स्थित वेव मॉल में छापा मार स्पा सेंटर से वेश्यावृत्ति में लिप्त लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने भी सेक्टर 12 के एक कोठी में चल रहे देहव्यापार  का खुलासा किया था।

शॉप्रिक्स मॉल में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का खुलासा पुलिस की टीम ने किया है। संचालकों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं स्पा सेंटर से 14 लड़कियों को भी हिरासत में लिया गया है जिन्हें महिला पुनर्वास केंद्र भेजा जा रहा है।
– रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा

 

यह भी देखे:-

सफलता उन्हें ही मिलती है, जो कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और अनुशासन के मार्ग पर अडिग रहते हैं।
अब बाजार से खरीद सकेंगे कोरोना का टीका, पहले से तय होगी कीमत; जानिए और क्या नियम
जीएल बजाज : ‘‘पालिथिन हटाओ-ग्रेटर नोएडा बचाओ’’ संकल्प के तहत मेराथन का आयोजन
बसपा की नीतियों से हताश नगर अध्यक्ष ने पद छोड़ा
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाया गया दीपावली महोत्सव, हुए विभिन्न कार्यक्रम।
ऑटो एक्सपो की तैयारी पूरी , जानिए कौन सी गाड़ी होगी लॉन्च
ग्रेटर नोएडा में हुआ भगवान अयप्पा का भव्य पूजन, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
'विराट' होंगे कोहली: 72 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, टी-20 के बनेंगे सबसे बड़े बल्लेबाज
एडीसीपी और एसीपी ने किया दनकौर कोतवाली का निरीक्षण
नोएडा: डीके वॉटर सप्लायर्स का अवैध बोरवेल सील, भूजल दोहन पर कड़ी कार्रवाई जारी
बनारस की सबसे बड़ी परियोजना: अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस होगा देश का पहला इंटर मॉडल स्टेशन काशी 
श्री राम मित्र मंडल रामलीला : श्री राम के चरण स्पर्श से अहिल्या का हुआ उद्धार
जाट समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ
दनकौर में धूमधाम से मनाया गया सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन 
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जीबीयू के छात्रों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में 10वें स्पोर्ट्स इंडिया इंटरनेशनल एक्सपो 2022 का शानदार आगाज