भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का गौतमबुद्ध नगर में स्वागत

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का शनिवार को तिलपता स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में जिला इकाई, युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

डॉ. रोहित मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के बीच कार्य करेगा तथा युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी।

भाजपा प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा युवाओं को नेतृत्व देने और उनकी क्षमता को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य करती रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. रोहित मिश्रा के नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेशभर में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा।

जिला अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। डॉ. रोहित मिश्रा के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन आगामी अभियानों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, जिला महामंत्री अनुज कश्यप, वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, सतेन्द्र नागर, अरुण प्रधान, अरुण यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राज नागर, जिला मीडिया प्रभारी करमवीर आर्य, शक्ति रावल सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

धूमधाम से निकली जग्गनाथ रथ यात्रा, झूमे श्रद्धालु
सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य के लिए जांच शिविर और ट्रेनिंग का आयोजन
अपनों की बेरुखी के बीच ओल्ड एज होम बना सहारा, Me Foundation ने बढ़ाया प्रेम का हाथ
ईस्टर्न पेरिफेरल को यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ने की बाधा हुई दूर, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम नोएडा में सम्पन्न , हिन्दू समाज का सुरक्षा कवच- VHP
किसान सम्मान निधि : आज पीएम मोदी लाभार्थी किसानों को जारी करेंगे 9.75 करोड़
गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज के खिलाफ गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन की हड़ताल, समर्थन में उठे कड़े ...
यमुना प्राधिकरण ने एयरपोर्ट के पास निकाली 1184 भूखेंड़ों की योजना
तांत्रिक फैजान के मुरादाबाद में चार फ्लैट कुर्क
आज से ग्रेटर नोएडा बनेगा बायोएनर्जी का केंद्र, तीन दिवसीय ग्लोबल एक्सपो का आगाज
"महिला उन्नति संस्था ने दीपा रानी को नियुक्त किया मीडिया प्रमुख, दी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने...
एनसीआर में हुई बारिश से हटी धुंध की जहरीली चादर, AQI स्तर भी सुधरा
पॉड टैक्सी निर्माण को लेकर प्राधिकरण ने निकाला ग्लोबल निविदा
हैदराबाद में गूंजा "UPITS 2025" का बिगुल: उत्तर प्रदेश को बताया गया भारत का नया ग्रोथ इंजन, देशभर मे...
नरेंद्र भूषण यमुना समेत अन्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के चेयरमैन बने
अवैध अड्डों से खरीद कर मदिरा का सेवन ना करें, जिसमें मिथाइल एल्कोहल हो सकता है, जिला प्रशासन ने जारी...