सपाईयों ने राजनारायण को दी श्रद्धांजलि, नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह यादव का हुआ जोरदार स्वागत
ग्रेटर नोएडाः आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखर समाजवादी चितंक राजनारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रदांजलि अर्पित की और उनके राजनैतिक जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें याद किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरसिंह का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने कहा कि राज नारायण ऐसे प्रखर समाजवादी चितंक और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने हमेशा किसान मजदूर, शोषित वर्ग के हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने जनता की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी।
यह उनका अन्याय का विरोध ही था कि उन्हेे अस्सी बार जेला जाना पड़ा। आज के समय में राज नारयण जैसे समाजवादियों की आवश्यकता है, राज परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने फकीर की जिदंगी जी। समाजवादी कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें प्रदान की है। पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वाहन करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जिले में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजेन्द्र भाटी, राजकुमार भाटी, नरेन्द्र नागर, जिला प्रवक्ता ब्रजपाल राठी, श्याम सिंह भाटी, इन्द्र प्रधान, हाजी ननका, जगवीर नम्बरदार, इन्द्रपाल छौंकर, कृष्णा चैहान, वीरेन्द्र खारी, विजेन्द्र नागर, लोकमन प्रधान, मनोज डाढ़ा, रोहित बैसोया, सुनील भाटी, सुदेश भाटी, रणवीर प्रधान, शालिनी खारी, सुनीता यादव, फिरदोष, ओमदत्त शर्मा, प्रवीण बैसोया, पप्पू प्रमुख, मनोज गोयल, जयकरण चैधरी, मनोज चैधरी, नीटू रावल, कर्मवीर गुर्जर, अकबर खान, रामटेक कटारिया, अजय चैधरी, अनीस अहमद, चमन नागर, चै. हसरूद्दीन, इंतजार खान, योगेश चैधरी, दीपक नागर, इमरान मेवाती, विनोद लोहिया आदि मौजूद रहे।