नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा,

चंडीगढ़।  कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में बड़ी खबर आ रही है। सूचना है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि वह कंप्रोमाइज नहीं कर सकते हैं, इसलिए वह पार्टी के प्रदेश प्रधान पद से इस्तीफा दे रहे हैं। सिद्धू ने कुछ माह पहले ही पंजाब में पार्टी की कमान संभाली थी। सिद्धू से पहले सुनील जाखड़ प्रदेश प्रधान थे। इस बीच, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ”मैंने पहले ही कहा था कि सिद्धू स्थिर आदमी नहीं हैं। वह सीमावर्ती राज्य के लिए फिट नहीं हैं।”

नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय से कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाने के लिए आतुर थे। अंत में उन्होंने पार्टी के भीतर कैप्टन के खिलाफ माहौल तैयार कर दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा। नवजोत सिंह सिद्धू को उम्मीद थी कि हाईकमान कैप्टन के विकल्प के रूप उन्हें सीएम के तौर पर पेश करेगी।

सिद्धू की नाराजगी के छह कारण

1.  राणा गुरजीत सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू के विरोध के बावजूद मंत्री बनाना

2.   सुखजिंदर रंधावा को गृह विभाग देना

3.   एपीएस देयोल को एडवोकेट जरनल बनाना

4. कुलजीत नागरा को मंत्रिमंडल में शामिल न करना

5. मंत्रिमंडल के गठन ओर मंत्रियों के पोर्टफोलियो बंटवारे में सिद्धू की राय न लिए जाना

6. सीएम न बनाए जाने से नाराजगी

यह भी देखे:-

आईटीएस डेंटल कॉलेज में बच्चों के दांतों के इलाज पर आयोजित कार्यशाला, आधुनिक तकनीकों से किया गया अवगत
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब द्वारा संगोष्ठी: समाज में विश्वास निर्माण पर मीडिया और प्रशासन की भूमिका पर ...
"गणपति बप्पा मोरिया...अगले बरस तू जल्दी आ..... " जयकारे के साथ गणपति का विसर्जन
सियासत: ऑक्सीजन सप्लायर्स बोले- आंदोलन ने रोका रास्ता, ड्राइवर ने कहा- किसानों ने तो मदद की
कमिश्नरेट गौतम बुध नगर के द्वारा साइबर अपराधों से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश,पढ़े पूरी जानकारी
Auto Expo 2018 : Okinawa Autotech showcases 2 products, the prototype OKI 100 motorcycle
इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटोजीपी की तैयारी को लेकर प्रशासन ने कमर कसी, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकार...
कोविड-19 : होम आइसोलेशन के मरीजों की निगरानी को कॉल सेंटर शुरू
ग्रेटर नोएडा में भारत मोबिलिटी एक्सपो कल से शुरू, नि:शुल्क प्रवेश के साथ दिखेंगे अत्याधुनिक वाहन और ...
मुख्यमंत्री ने कहा, अस्पतालों की होगी जिओ मैपिंग, एक क्लिक पर मिलेगी पूरी जानकारी
ग्रेटर नोएडा : जेल में बंद किसानों का बयान , जेल में करेंगे भूख हड़ताल
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से दूसरी मौत, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
निकाय चुनाव से पहले अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च
निकाय चुनाव प्रेक्षक मोहम्मद जुबैर अली ने बैठक में दिए ये दिशा-निर्देश
ऑटो एक्सपो में सिरफिरे आशिक ने की पिता के सामने करतूत
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 45 अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्य / विभाग में फेरबदल