ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए मिलकर करेंगे सेक्टरों की समस्याओं का समाधान

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आवासीय सेक्टरों की समस्याओं के समाधान के लिए आरडब्ल्यूए, फेडरेशन और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के साथ नियमित बैठकें करने का निर्णय लिया है। इन बैठकों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ श्रीलक्ष्मी वी.एस. ने प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा की अध्यक्षता में टीम गठित कर बैठकों का शेड्यूल जारी किया है।

शनिवार को पहली बैठक फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए तथा नेफोवा-नेफोमा के प्रतिनिधियों के साथ दो चरणों में आयोजित हुई। बैठक में महाप्रबंधक ए.के. सिंह, उप महाप्रबंधक विजय कुमार रावल सहित जल, सीवर, विद्युत, उद्यान और वर्क सर्किल के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सेक्टरों की सड़कें, कूड़ा उठान, नालियों और ड्रेनेज की सफाई, खराब स्ट्रीट लाइट, क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, पार्कों के रखरखाव और आवारा कुत्तों की समस्या प्रमुखता से उठाई गई। फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर, आलोक नागर सहित अन्य पदाधिकारियों ने कई सेक्टरों में खराब स्ट्रीट लाइट और क्षतिग्रस्त पोल को जल्द ठीक कराने की मांग की।

आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर डॉग फीडिंग प्वाइंट विकसित करने का सुझाव भी दिया गया। इस पर प्राधिकरण ने संबंधित विभाग को आरडब्ल्यूए और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से सुझाव लेकर योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि फॉगिंग, सफाई, पेड़ों की छंटाई और अन्य विकास कार्यों की निगरानी के लिए कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय निवासियों या आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से सत्यापन कराया जाएगा। साथ ही सड़कों और ग्रीन बेल्ट की सफाई चरणबद्ध तरीके से कराई जाएगी।

नेफोमा और नेफोवा के साथ हुई बैठक में नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान, उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी और रश्मि पांडेय ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम, क्षतिग्रस्त सड़कों और अतिक्रमण की समस्याएं उठाईं। प्राधिकरण ने इन समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया।

यह भी देखे:-

लखीमपुर हिंसा : आज राष्ट्रपति कोविन्द से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, राहुल-प्रियंका भी होंगे श...
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर शहीदों को शत् शत् नमनः सुनील गलगोटिया
" खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए जीवन भर अवसरों की तलाश करते रहें": प्रोफेसर डॉ. विलियम ओक्स
मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में दिखी सामाजिक समरसता की मिसाल, संस्कारों से भारत बनेगा विश्वगुरु : कृपाश...
श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में निवासियों ने बिल्डर द्वारा किये गये घोटाले के खिलाफ मोर्चा खोला
LIVE Delhi News: हम मिलकर एक्शन प्लान बनाएंगे: गोपाल राय, दिल्ली-हरियाणा में स्कूल बंद
खाली प्लॉटों की साफ- सफाई के लिए आवंटियों को भेजेगा नोटिस प्राधिकरण
दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा : कम आयु के लोगों को शराब की होम डिलीवरी नहीं होगी, यह कैसे सुनिश्चित करेगी ...
बिहार: क्या साथ आ सकते हैं चिराग? तेजस्वी बोले, लालू जी ने कह दिया अब हम कुछ नहीं कह सकते'
Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, UP, DELHI NCR मे भारी बारिश का अलर्ट जारी
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की कैडेट आरुषि शर्मा ने SSB में AIR-05 हासिल कर रचा इतिहास, सेना में लेफ्टि...
जीएल बजाज के छात्र अमन गुप्ता ने नेशनल हैकथॉन टेकसर्फ 2023 में पहला स्थान जीता
टीम वर्क से नैक में मिलेगी अच्छी ग्रेडिंग
अकरम खान  को अल्प संख्यक जिलाअध्यक्ष व आशिफ खान को सदर तहसील सचिव युवा किसान एकता संघ मनोनीत किया गय...
पीएचडी में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा
डीएम ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण