सीमा हैदर ने पहले पति के नोटिस के कानूनी नोटिस का जवाब कुछ इस अंदाज मे दिया, पढ़ें पूरी खबर

पब खेलते खेलते पाकिस्तान से अवैध रूप से नोएडा के रबुपुरा के सचिन के घर पहुंच गई, सीमा हैदर लगता है कि शतरंज की भी माहिर खिलाड़ी है, यही कारण है कि उसके पहले पति गुलाम हैदर ने बच्चों को वापस अपने के लिए सीमा हैदर और सचिन को कानूनी नोटिस भेजने की बात कही, तो सीमा ने विधिवत ढंग से दोबारा विवाह कर उसका जवाब दे दिया। इस विवाह में के जश्न में सीमा और उसके आसपास के लोग पूरी तरह डूबे नजर आए. हालांकि सीमा और सचिन का दावा है कि उन दोनों ने पिछले साल 12 मार्च को ही नेपाल में मुलाकात के दौरान एक मंदिर में शादी की थी जिसको आज पूरा एक साल हो गया है। इसलिए आयोजन को किया गया है।

अपनी शादी की पहली सालगिरह धूमधाम से मनाने के लिए सीमा और सचिन ने रबूपुरा में समारोह का आयोजन किया। इसके लिए बाकायदा एक मंडप सजाया गया था। दुल्हन के लाल जोड़े में सीमा मंडप पहुंची थी उधर सचिन ने ग्रे कलर के कोट पैंट पहन रखे थे। पूरा समारोह एक शादी की तरह आयोजित किया गया। सचिन ने सीमा को हाथ पकड़कर वरमाला स्टेज पर चढ़ाया। दोनों ने एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाई। सीमा ने सचिन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद देते हुए शगुन भेंट किया। इसके अलावा शादी की तमाम अन्य रस्में पूरी की गईं।

सीमा खुश नजर आ रही थी। उसने कहा कि वह आज बेहद खुश है। उसे आज वास्तव में लग रहा है कि उसकी शादी हुई है। सीमा ने भारत के लोगों और रीति रिवाजों को प्रशंसा की। समारोह के दौरान वकील एपी सिंह मौजूद थे। फिलहाल सीमा हैदर और सचिन दोनों जमानत पर हैं और जांच एजेंसियों की देखरेख में हैं। ऐसे समय पर सीमा हैदर ने सचिन मीणा के साथ ‘दूसरी शादी’ की है. सीमा का पहला और पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर बच्चों को वापस पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। हाल ही में उसने सीमा हैदर और सचिन मीणा को कानूनी नोटिस भेजने की भी बात कही है। ऐसे में सीमा ने गुलाम हैदर कानूनी नोटिस का जवाब कुछ इस अंदाज मे दिया है।

यह भी देखे:-

दीपावली की रोशनी में झलका जाट समाज का एकता और उत्साह
बिजली चोरी रोकने गए एनपीसीएल के अधिकारियों के साथ मारपीट
G20 Summit In India : दिल्ली में सम्मेलन का हुआ शुभारंभ, जानें क्या रहेगा आज की बैठक का एजेंडा
मशहूर कथक नृत्यांगना दुर्गेश्वरी को मिला कथक पर्सनेल्टी ऑफ द ईयर अवॉर्ड
विदेशी छात्र करेंगे रामभजन, अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान
किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने एसीईओ से की मुलाक़ात
LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन, कई मुद्दों पर कर सकते हैं बात
Yamuna Authority: यीडा में आज से शुरू होगी बस सेवा, जानिए रूट
पिछले सात वर्ष में प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या दोगुनी हुई: सीएम योगी
Petrol, Diesel Prices On 1 October: एक बार फिर बढ़ी डीजल की कीमतें, पेट्रोल भी हुआ महंगा, जानें आज क...
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के 7 स्टार्टअप्स ट्रेड शॉ में शामिल
कोरोना टीकाकरण में पिछड़े जिलों की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी
अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत
YAMUNA AUTHORITY ने गुनपुरा के 73 किसानों को बांटा मुआवजा
पहल संस्था द्वारा "एक पौधा, आपके नाम" कार्यक्रम का आयोजन
गर्भपात अब नहीं होगा कानूनी अपराध, शीर्ष अदालत से महिलाओं को बड़ी राहत, पढें पूरी रिपोर्ट