“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत ईकोटेक-3 में हुआ पौधरोपण
ग्रेटर नोएडा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एवं इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में सड़क किनारे पौधरोपण किया गया। अभियान के दौरान पीपल, नीम और अमलतास सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) सौम्य श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी सुरभि श्रीवास्तव के साथ पौधरोपण किया। उनके साथ एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव, ओएसडी अर्चना द्विवेदी, डीजीएम (उद्यान) एसके जैन और वरिष्ठ प्रबंधक अजीतभाई पटेल ने भी पौधे लगाए।
इस अवसर पर एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के नागरिकों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी लेने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रबंधक प्रशांत समाधिया, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल सहित इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह, सुनील दत्त, राकेश अग्रवाल, नरेश चौहान, एसके शर्मा, सुधीर त्यागी तथा एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
