श्री रामलीला साइट 4 : 55 फिट का धनुष टूटा 50 फिट की ऊंचाई पर

श्री रामलीला कमेटी साइट 4 ग्रेटर नोएडा में आज की लीला गणेश वंदना से प्रारम्भ हुई अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवाब सिंह नागर ने दीप प्रज्जलित कर लीला मन्चन का शुभारंभ किया दीप प्रज्जलित में बबली कसाना , तेजपाल आर्य , युट्यूबर मृदुल , नितिन , प्रगति भी उपस्थित रहे ।

महासचिव बिजेन्द्र सिंग आर्य ने बताया गणेश वंदना से प्रारम्भ हुई रामलीला मंचन में सीता स्वयंवर में जनकपुरी में देश देशांतर के राजा पधारे और जनक जी की प्रतिज्ञा के अनुसार सभी राजाओं ने धनुष पर अपना अपना बल आजमाया और धनुष को उठाने में असफल रहे तब राजा जनक निराश होकर कुछ कटु वचन कहे जिससे लक्ष्मण जी क्रोधित हो गये तब श्री राम ने उन्हें शांत किया और तब ऋषि विश्वामित्र ने श्री राम को धनुष उठाने की आज्ञा प्रदान की।
गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्री राम ने धनुष उठाया उठाते ही धनुष टूट गया ।

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया पचपन फिट का धनुष पचास फिट की ऊंचाई पर टूटा यह नजारा देखर दर्शको ने जमकर तालिया बजाई रामलीला ग्राउंड श्री राम के जय जय कार से गुंज उठा सीता जी ने श्री राम को जयमाल पहनाई परशुराम क्रोधित हो कर आये तब श्री राम ने उन्हें शांत कराया और फिर अयोध्या से जनक पूरी में बारात आई और चारों भाईयों का विवाह संपन्न हुआ और अयोध्या में चारों ओर खुशी की लहर दौड़ पड़ी और तीनों रानियों ने चारों बहुओं की आरती उतारकर अयोध्या में उनका स्वागत किया ।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कल लीला मंचन में राज्यभिषेक की घोषणा , मंथरा कैकयी संवाद , श्रवण वध , दशरथ मरण , राम वनवास , गुहूराज से भेंट , राम केवट संवाद आदि लीलाओ का मंचन होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह बिजेन्द्र सिंह आर्य मनोज गर्ग सौरभ बंसल विनोद कसाना ओमप्रकाश अग्रवाल कुलदीप शर्मा जी पी गोस्वामी मुकेश शर्मा हरेन्द्र भाटी के के शर्मा मुकुल गोयल श्यामवीर भाटी अमित गोयल अतुल जिन्दल विकास जतन भाटी मनोज यादव सुभाष चन्देल अनिल कसाना अरुण गुप्ता विशाल जैन विकास गर्ग सुरेंद्र तायल विकास आर्य मास्टर प्रमोद भाटी रिंकू आर्य राहुल नम्बरदार आदि सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव का सांसद महेश शर्मा ने किया शुभ...
श्री राम मित्रमण्डल रामलीला : जानकी विदाई का मार्मिक मंचन किया गया
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला में सुग्रीव और बाली के युद्ध ने दर्शकों को किया रोमांचित
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में मनाया गया दशहरा का त्योहार
राम जन्म से अयोध्या में दौड़ी खुशी की लहर : ग्रेटर नोएडा साइट-4 में रामलीला का भावपूर्ण मंचन
सेक्टर-62 रामलीला मैदान में मंच निर्माण, पुतला निर्माण का कार्य हुआ शुरू
आदर्श रामलीला मंचन सूरजपुर : भरत मिलाप का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
ग्रेटर नोएडा वेस्ट रामलीला में राम ने तोड़ा शिव धनुष, गरजे परशुराम
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई के अद्भुत मंचन को बत...
श्रीराम मित्र मण्डल  रामलीला में राम-जानकी विवाह का मंचन
सूरजपुर में श्री आदर्श रामलीला का भव्य आगाज: शिव-पार्वती संवाद और नारद मोह ने मोहा दर्शकों का मन
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला: शिव धनुष तोड़ भगवान राम ने जीता स्वयंवर , सीता जी ने डाली वरमाला
पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर ने चौथे दिन के रामलीला मंचन श्री रामलीला साइट 4 का किया उद...
श्रीराम मित्र मंडल रामलीला मंचन नोएडा : आकाश मार्ग से हुआ सीता हरण, 150 फुट की उँचाई से दृश्य का क...
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई में लक्ष्मण मूर्छित हुए:हनुमान संजीवनी लाने निकले, दर्शकों ने जयकारे...
रामलीला मंचन की तैयारी में जुटी श्री रामलीला कमेटी