उत्तर प्रदेश में “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” के तहत एक दिन में 35.27 करोड़ से अधिक पौधे रोपकर बना नया रिकॉर्ड

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 में नया कीर्तिमान स्थापित किया। प्रदेशभर में शाम 6:12 बजे तक 35,27,89,926 पौधे लगाए गए, जो निर्धारित 35 करोड़ के लक्ष्य से 27,89,926 पौधे अधिक हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर त्रिवेणी (नीम, पीपल और बरगद) के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने आरकेबीके के पास ताल रिंग रोड पर मौलश्री का पौधा भी रोपा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद और वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ स्थित जनभवन में सफेद चंदन का पौधा लगाया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में पौधरोपण किया। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी अपने-अपने आवंटित जिलों में अभियान में भाग लिया।

वन विभाग के नेतृत्व में प्रदेश के सभी 75 जिलों और 18 मंडलों में एक साथ वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। वन, ग्राम पंचायत, रेलवे, रक्षा, एक्सप्रेसवे, सड़क, नहर, विकास प्राधिकरण, औद्योगिक क्षेत्र, चिकित्सा एवं शिक्षण संस्थानों सहित सरकारी और निजी भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधे लगाए गए।

अभियान की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग ने एंड्रॉयड आधारित प्लांटेशन मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से पौधरोपण का रियल-टाइम अपडेट उपलब्ध कराया। पौधों की जियो-टैगिंग भी की गई, जिससे उनकी निगरानी और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

इससे पहले 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस पर भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 5,01,46,441 पौधे लगाए गए थे। इस प्रकार विश्व पर्यावरण दिवस और 12 जुलाई के अभियान को मिलाकर उत्तर प्रदेश में कुल 40,29,36,367 पौधों का रोपण किया जा चुका है।

यह भी देखे:-

लखनऊ में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान: “फियर जोन” से “फेथ जोन” बना उत्तर प्रदेश
यूपी में 15 बीएसए के तबादले
यूपी रेरा का 43वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 51 प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण
'SP-BSP सरकार में चरमरा गया था UP का प्रशासनिक ढांचा' - अमित शाह
हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा को प्रतिबद्ध है सरकारः मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश में चमड़ा और फुटवियर उद्योग को मिलेगी रफ्तार, जल्द लागू होगी नई पॉलिसी
बिलासपुर में बड़ी धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 131वी जयंती
सीएम सौंपेंगे माफिया मुख्तार से खाली कराई गई जमीन पर बने फ्लैट की चाबी
2047 तक यूपी में हर घर को मिलेगा मेडिकल इंश्योरेंस कवरेज
युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच: योगी सरकार का बड़ा कदम, 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स अंडर-...
महानवमी अनुष्ठान में मातृ शक्ति के पांव पखारेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर
ग्रामीणों ने सुनाई समस्या, विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा जल्द होगा निदान
AKTU के एमबीए विद्यार्थियों का वरुण बेवरेजेस, संडीला में औद्योगिक भ्रमण
दनकौर-बिलासपुर में बस अड्डा व यात्री शेड न होने से यात्रियों को परेशानी
महाकुंभ में पर्यटक ले सकेंगे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुफ्त
अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं का होगा जबरदस्त विस्तार, छह प्रमुख द्वारों पर बनेगा टूरिस्ट फैसिलिटेशन स...