“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गौतमबुद्धनगर में 10.15 लाख पौधों का रोपण

आईटी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने किया अभियान का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लिया हिस्सा

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत रविवार को जनपद गौतमबुद्धनगर में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। जनपद में निर्धारित 9,46,017 पौधों के लक्ष्य के मुकाबले 10,15,766 पौधे लगाकर लक्ष्य से अधिक पौधरोपण किया गया।

मुख्य कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-4 स्थित बैंक साइड ग्रीन बेल्ट, सिग्मा टेकजोन के निकट आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विकास मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने पौधरोपण कर किया।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिला पंचायत प्रशासक अमित कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, प्रभागीय वनाधिकारी रजनीकांत मित्तल, सेवानिवृत्त वनाधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, शी विंग्स फाउंडेशन के संस्थापक मदन मोहन भारद्वाज, आईटीबीपी के जवान, विभिन्न विभागों के अधिकारी, छात्र-छात्राएं, आरडब्ल्यूए और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मौलश्री, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने अतिथियों को तुलसी का पौधा भेंट किया।

मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में लगभग 242 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। वर्ष 2030 तक प्रदेश के वन एवं हरित क्षेत्र को लगभग 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने नागरिकों से जन्मदिन जैसे अवसरों पर अपनी आयु के बराबर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

एमएलसी नरेंद्र भाटी ने ऑर्गेनिक खेती और वृक्षारोपण को समय की आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाने की अपील की। वहीं एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने बढ़ते तापमान और पर्यावरणीय चुनौतियों का उल्लेख करते हुए वृक्षारोपण को भविष्य की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम बताया।

जिला पंचायत प्रशासक अमित कुमार ने पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने प्रत्येक नागरिक से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि अभियान की सफलता केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन को सुनिश्चित करना भी प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को पौधों की नियमित देखभाल और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

प्रभागीय वनाधिकारी रजनीकांत मित्तल ने बताया कि वन विभाग ने 93,330 तथा अन्य विभागों ने 9,22,436 पौधे लगाए। इस प्रकार जनपद में कुल 10,15,766 पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी अनिल गर्ग ने भी विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर पौधरोपण कार्यक्रमों में भाग लिया।

जनपद के सभी विकास खंडों, नगर निकायों, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों और सार्वजनिक स्थलों पर भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

यह भी देखे:-

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने पार की सारी हदें, विरोध में जलाया जाएगा पुतला 
गलगोटियाज विश्वविद्यालय परिसर में मनाई गई गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती
ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का भव्य आगाज़, विधायक तेजपाल नागर ने किया उद्घ...
गौतमबुद्धनगर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले
ज्ञानेश्वरी इंस्टीट्यूट द्वारा हरियाली तीज का आयोजन, डीसीपी प्रीति यादव व एसीपी वर्णिका सिंह के साथ ...
सूरजपुर ग्रामवासियों ने नवनिर्वाचित सांसद डॉ. महेश शर्मा का किया स्वागत
विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साइट का किया निरीक्षण
UNGA : दुनिया ने की विकास-व्यापार की बात, इमरान बोले- कश्मीर पर भारत का कब्जा
बच्चियों की सुरक्षा को लेकर महिला महिला उन्नति संस्थान ने सौंपा ज्ञापन
साथी हाथ बढ़ाना हेल्पिंग ग्रुप ने कुष्ठ परिवार की ओर बढ़ाया मदद का हाथ
दादरी नगर आसपास में बिजली कटौती को लेकर सपा का प्रदर्शन
LPG Price Hike: महंगाई के झटके के साथ हुई नए महीने की शुरुआत, बढ़े गैस सिलिंडर के दाम
एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील: गैस बुकिंग के लिए डिजिटल सुविधाओं का करें उपयोग
IBA ने डीएम के सामने उठाईं औद्योगिक समस्याएं, स्थायी समाधान का मिला भरोसा
दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई 285 किलो सरसों का तेल सीज, 145 किलो रसगुल्ला नष्ट