जहांगीरपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण

जहांगीरपुर (कृष्णा वत्स)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित पब्लिक इंटर कॉलेज, जहांगीरपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में आंवला, आम, अमरूद सहित 50 फलदार एवं छायादार पौधे छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ के सहयोग से लगाए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा गौतमबुद्धनगर के जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी तथा सांसद प्रतिनिधि सतपाल तलान रहे। दोनों अतिथियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर धर्मेंद्र भाटी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। वहीं प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों से पृथ्वी को हरा-भरा बनाने के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “वृक्ष धरा का भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं।”

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रवक्ता मदनगोपाल शर्मा, उजाला, मनवीर सिंह, संजय कुमार, मोनू, राहुल तथा भाजपा नेता हनी वर्मा, हिमांशु कौशिक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

बाबा खाटूश्याम के संकीर्तन में राम नाम से रिझे हनुमान
विश्व जल दिवस : जल संरक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन
छेड़छाड़ से तंग होकर शिक्षिका ने खाया सल्फास
School Reopening: UP, DELHI में एक सितंबर से स्कूलों में शुरू होंगी नई कक्षाएं, जानें- क्या हैं नियम...
150 आरओ लगाने के नाम पर लाखों का लालच, जेवर पुलिस ने टप्पेबाज गिरोह के 3 शातिर दबोचे, नकदी व फर्जी आ...
हैप्पी क्लब ने लगाया हेल्थ चेकअप शिविर
अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बिसरख में हुआ श्रद्...
बाल दिवस से पहले साथी हाथ बढ़ाना हेल्पिंग ग्रुप की पहल, जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग, चेहरों प...
समसारा विद्यालय में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा का आयोजन
किसान एकता संघ का यमुना प्राधिकरण के कार्यालय पर धरना जारी
सेंट हुड पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर, छात्रों को कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर समीक्षा बैठक, 14 मार्च को होगा विभिन्न वादों का त्वरित निस्तारण
रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया स्वास्थ्य जाँच शिविर
GIMS ग्रेटर नोएडा में बेसिक कार्डियक लाइफ सपोर्ट (BCLS) सर्टिफिकेशन कोर्स का सफल समापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कर्मचारीयों के विभाग बदले गए
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एफडीआरसी काउंसलिंग के ज़रिए शादी के झगड़े का सफल समाधान करवाया