“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा में वृहद पौधरोपण

सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने पीएम वन, प्रमुख सचिव अनिल गर्ग ने शहरी वन क्षेत्र में लगाए पौधे

ग्रेटर नोएडा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रविवार को ग्रेटर नोएडा में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16बी स्थित पीएम वन (ग्रीन बेल्ट) में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा एक स्थान पर एक ही प्रजाति के पौधे लगाने पर जोर दिया। सांसद की ओर से पीएम वन में प्रत्येक माह 30 पौधे लगाए जा रहे हैं। इससे पहले विश्व पर्यावरण दिवस पर भी उन्होंने यहां पौधरोपण किया था।

गिव मी ट्रीज ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में ओएसडी गिरीश कुमार झा, प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, उप महाप्रबंधक (उद्यान) एसके जैन, वरिष्ठ प्रबंधक श्यामा प्रसाद, मनोज सचान, राम कुमार, प्रबंधक लव शंकर भारती, प्रशांत समाधिया, दिव्या चौधरी, सहायक प्रबंधक बीके त्यागी, रविंद्र गौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं आईटी सिटी रोड स्थित जीरो पॉइंट के पास विकसित शहरी वन क्षेत्र में प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी अनिल गर्ग ने एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और सुमित यादव के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक विजय कुमार रावल, उपनिदेशक उद्यान ज्ञानेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से रोजा याकूबपुर ग्रीन बेल्ट, सेक्टर-16 रेलवे ट्रैक के पास ग्रीन बेल्ट, कोको काउंटी सोसाइटी के निकट ग्रीन बेल्ट, बैनेट यूनिवर्सिटी के पास तथा सेक्टर पी-3 में भी पौधरोपण किया गया। इन स्थानों पर पिलखन, अमलतास, गुलमोहर, नीम और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कोको काउंटी सोसाइटी के पास आयोजित कार्यक्रम में दादरी विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव भी मौजूद रहे।

प्राधिकरण ने इस वर्ष लगभग 1.34 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे सीईओ एनजी रवि कुमार ने बढ़ाकर लगभग 1.90 लाख कर दिया है। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने ग्रेटर नोएडा के नागरिकों से घरों, पार्कों, ग्रीन बेल्ट और सड़क किनारे पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल कर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।

यह भी देखे:-

कड़कड़ाती ठंड से बचाव के लिए नन्हक फाउंडेशन ने किया गर्म कपड़े का वितरण
रयान इंटरनेशनल स्कूल में इसरो दिवस पर छात्रों ने रचा अंतरिक्ष गौरव का इतिहास
अग्रवाल समाज ने हवन व सुंदर कांड से किया वातावरण को शुद्ध, होली मिलन समारोह रद्द होने के बाद लिया नि...
डीेजे एक्सपो को 'राष्ट्रीय' टैग का मिला दर्जा
गौतमबुद्धनगर में ग्रामीण आशा के 90 रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित
स्प्रीस्टा 25 की भव्य शुरुआत: खेल और सांस्कृतिक जोश से गूंजा एचआईएमटी
कच्ची शराब पर प्रतिबंध के उद्देश्य से आबकारी विभाग का अभियान जारी
आनंद सिंह बने अखिल भारतीय स्नातक संघ एनआरआई विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर
ग्रेटर नोएडा : बीटा 1 सेक्टर में लोगों का जीना हुआ दुश्वार
इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का किया निरीक्षण, उद्योगों को तेजी से शुरू करने के निर्देश
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर की यमुना प्राधिकरण में बैठक
काबुल एयरपोर्ट पर अफगानी सेना और अज्ञात हमलावरों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जवान की मौत
अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बिसरख में हुआ श्रद्...
Auto Expo 2018 : Okinawa Autotech showcases 2 products, the prototype OKI 100 motorcycle
उद्यमियों  की समस्या से रूबरू हुए नरेंद्र भूषण सीईओ ग्रेनो प्राधिकरण 
ग्रेटर नोएडा में सेक्टरों का नहीं हो रहा है विकास ,  फेडरेशन ऑफ़ आरडब्लूए ने की शिकायत