लखनऊ में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान: “फियर जोन” से “फेथ जोन” बना उत्तर प्रदेश

लखनऊ, 16 फरवरी। विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था, सुशासन और निवेश के मुद्दों पर सरकार का पक्ष मजबूती से रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज “फियर जोन” से “फेथ जोन” में परिवर्तित हो चुका है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “न कर्फ्यू है, न दंगा है, बल्कि यूपी में सब चंगा है।”

मुख्यमंत्री ने सदन में राज्यपाल के प्रति विपक्ष के व्यवहार पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख होते हैं और उनके प्रति सम्मान बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है।

सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में स्पष्ट नीति, साफ नीयत और निर्णायक नेतृत्व के कारण शासन-प्रशासन की दिशा बदली है। प्रदेश ने अपराध और अव्यवस्था से अनुशासन, कर्फ्यू कल्चर से कानून के राज तथा अविश्वास से आत्मविश्वास तक की यात्रा तय की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश निवेश, नवाचार और पारदर्शिता का मॉडल बनकर उभरा है। टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन को विकास की नई त्रिवेणी बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश आधुनिक तकनीक और सुशासन के समन्वित मॉडल के रूप में देश-दुनिया के सामने नई पहचान बना रहा है।

धार्मिक आयोजनों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भागीदारी को सुरक्षा और सुव्यवस्था पर बढ़े विश्वास का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि बड़े आयोजनों के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित संचालन ने प्रदेश की छवि को सुदृढ़ किया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में कोई साम्प्रदायिक दंगा नहीं हुआ है। “कर्फ्यू कल्चर” की जगह “जीरो टॉलरेंस कल्चर” ने ली है, जिससे कानून-व्यवस्था मजबूत हुई और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उत्तर प्रदेश आज उत्सव, आस्था, विकास और विश्वास का प्रदेश बन चुका है।

यह भी देखे:-

यूपी में तीन आईएएस अफसरों का तबादला, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को मिला नया सीईओ, रितु माहेश्वरी हटीं
ग्रोथ इंजन ही नहीं, देश का "ग्रीन इंजन" भी बन रहा उत्तर प्रदेश
गांव से ग्लोबल तक: यूपी के दुग्ध उद्योग को एनडीडीबी देगा नई उड़ान, 4 बड़ी इकाइयों का संचालन सौंपा गय...
कासगंज अपडेट: एनकाउंटर में मारा गया सिपाही का हत्यारा
उत्तर प्रदेश: 2030 तक 9 लाख करोड़ के कपड़ा निर्यात लक्ष्य में योगी सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका
योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से ओबीसी छात्रों का भविष्य संवरेगा, ऑनलाइन आवेदन शुरू
किसान एकता संघ द्वारा किसान जागरूकता अभियान के तहत फूलपुर दादरी में की संगठन ने बैठक
सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी, कुछ देर में महापंचायत को करेंगी संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में यूपी की बदलती पहचान और सरकार की उपलब्धियों को रखा, बेरोजगारी द...
यूपी योद्धा को होम लेग में मिली पहली हार
महाकुम्भ 2025 में वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी, नेत्रकुम्भ में 5 लाख नेत्र परीक्षण होंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजनाएँ: महापुरुषों के नाम समर्पित पहलें
ग्रामीणों की समस्याओ को जल्द समाधान करें प्रदेश सरकार: मनोज चौधरी
AKTU: पीएचडी में दाखिले की प्रवेश परीक्षा 20 फरवरी को
उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षकों का हुआ तबादला
कोरोना में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंचा