‘SP-BSP सरकार में चरमरा गया था UP का प्रशासनिक ढांचा’ – अमित शाह

लखनऊ: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश का प्रशासनिक ढांचा सपा-बसपा सरकार में चरमरा गया था और अब वह बीजेपी सरकार के समय में तेजी से मजबूत हो रहा है. शाह ने यहां सहकारिता सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश का प्रशासनिक ढांचा सपा-बसपा सरकार में चरमरा गया था, आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यहां का प्रशासनिक और राजनीतिक ढांचा तेजी से मजबूत हो रहा है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसानों की आय दोगुना करने वाला प्रधानमंत्री देश को मिला है. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक इसका लक्ष्य रखा है.

शाह ने कहा कि सोनिया-मनमोहन की सरकार के समय सहकारिता के माध्यम से किसानों को मात्र 23, 635 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन मोदी सरकार द्वारा सहकारिता के माध्यम से 73,51 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई. बीजेपी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ये परिवर्तन जो आया है वो बीजेपी की वजह से आया है. सोनिया-मनमोहन की सरकार में देश की अर्थव्यवथा 9वे नंबर पर थी. बीजेपी के शासन काल में ये छठे नंबर पर पहुंच गई है.
राहुल गांधी पर निशाना सादते हुए उन्होंने कहा कि राहुल बाबा कहते है कि किसानों का कर्ज माफ करो. हमने तो उत्तर प्रदेश में कर दिया. लेकिन, कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि सहकारिता समितियों के माध्यम से किसानों को ज्यादा दाम दिलाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है.इस दौरान उन्होंने सपा और बसपा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा और बसपा दोनों के काल में सहकारिता को दीमक लग गई थी. इसको पुन: जीवित करने का काम हम करेंगे.
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मोदी सरकार को लाना है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 74 सीट के आंकड़े को पर करना होगा और एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा.

यह भी देखे:-

BSP संस्थापक कांशीराम की जयंती पर भीम आर्मी ने किया आजाद समाज पार्टी ASP की घोषणा
महाकुम्भ में आग लगने की घटना टाली, योगी सरकार की तैयारियों ने निभाई अहम भूमिका
योगी सरकार द्वारा किया जा रहा एटीएस का विस्तार
लखनऊ: कोविड-19 के बाद फूड हैबिट्स में आया बदलाव, स्थानीय उत्पादों की बढ़ी मांग
स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सख्त हुई योगी सरकार, विशेष जांच अभियान में 4,438 वाहन चालान व 913 सीज़
गोमती पुस्तक महोत्सव 2025: लखनऊ विश्वविद्यालय में लगेगा साहित्य-संस्कृति का महाकुंभ
क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ करेगा जल्दी ही एक बड़ा आन्दोलन
महाकुंभ 2025: 144 साल बाद बन रहा त्रिवेणी योग, मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान से मिलेगा विशेष पुण्य
जेवर में दलित महिला से गैंगरेप की घटना का पूर्व सीएम मायावती ने लिया संज्ञान, पुलिस में मचा हड़कंप
उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का पूरा शेड्यूल, देखिए
नोएडा में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजनाओं की समीक्षा
उत्तरप्रदेश में आईपीएस अधिकारियों का तबादला
जेवर विधायक ने गौ सेवा कर मनाया पीएम का 71वां जन्मदिन
हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा दनकौर में चलाए जा रहे हर घर तुलसी कार्यक्रम का हुआ समापन
उत्तर प्रदेश में शुरू हुई "बफर में सफर" योजना, वन्य जीवन और पर्यटन का नया मुकाम तय करेगा प्रदेश
महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं की आस्था ने तोड़ा रिकॉर्ड, स्नान करने वालों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार