बिना वार्ता करें अधिकारियों को किसानों ने लौटाया किसान बोले जब तक नहीं होंगी मांग पूरी जारी रहेगा धरना

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर शुक्रवार से ही भारतीय किसान यूनियन का धरना चल रहा है। शनिवार शाम तक प्राधिकरण के अधिकारी किसानों से वार्ता के लिए धरना स्थल पर मौजूद रहे लेकिन किसानों ने उन्हें बिना वार्ता करें ही वापस लौटा दिया।उनसे कहा गया कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक उनका धरना समाप्त नहीं होगा।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा गौतमबुद्ध नगर की तीनों प्राधिकरण के खिलाफ शुक्रवार से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ।शनिवार को भी उनका यह धरना प्रदर्शन जारी रहा । सुबह इस धरना प्रदर्शन में राकेश टिकैत पहुंचे और उन्होंने किसानों का हौसला बढाया।राकेश टिकैत के धरना स्थल से जाने के बाद ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए और किसानों ने आरोप लगाया कि उनके धरने को समाप्त करने की कोशिश की गई।

भारतीय किसान यूनियन के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि राकेश टिकैत के धरना स्थल में शामिल होकर जाने के बाद से ही पुलिस प्रशासन उनके धरने को समाप्त करने में जुट गया ।इस दौरान पुलिस से उनकी बहस भी हुई उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनका धरना अपनी मांगें पूरी न होने तक समाप्त नहीं होगा।

पवन खटाना ने बताया कि किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्राधिकरण के अधिकारी किसानों से वार्ता करने के लिए समय से ही पहुंच गए लेकिन किसानों ने साफ तौर पर कह दिया कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक वह कोई बातचीत नहीं करेंगे ।काफी इंतजार के बाद प्राधिकरण के अधिकारी भी बिना वार्ता के लौट गए।

पवन खटाना ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में प्राधिकरण को किसानों के मुआवजे के रेट भी बढ़ाने चाहिए लगातार सर्किल रेट बढ़ रहा है और जमीनों के रेट भी बड़े हैं लेकिन किसानों का मुआवजा नहीं बढ़ा है ।उन्होंने किसानों के आवासीय भूखंड देने की और जल्द से जल्द 64% मुआवजा देने की भी बात कही।

यह भी देखे:-

नवरत्न फाउंडेशन ने जीता एनजीओ टी ट्वेंटी टूर्नामेंट
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज
एक और कौशल विकास केंद्र तैयार, जल्द होगा शुरू
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में गाजियाबाद डिफेंस एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने रचा सफलता का इ...
पब्लिक इंटर कॉलेज में अभिभावकों ने लिया आर्थिक सहयोग का संकल्प, शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की पह...
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 400 छात्रों को टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण
हर जनपद में होगी साइबर क्राइम थानों की स्थापना, सभी थानों में गठित होगी साइबर सेल: मुख्यमंत्री
दुर्गा पूजा समिति सूरजपुर : कल दशमी पर होगा भोजपुरी मुकाबला
दिल्ली विश्वविद्यालय ; 16 अगस्त से नहीं चलेंगी कक्षाएं, कोरोना संक्रमण के मामले अभी भी आ रहे सामने
सांसद और विधायक की गुमशुदगी के लगाए पोस्टर
लीज प्लान शीघ्र जारी करें , अतिक्रमण है तो तत्काल हटाएं : सीईओ , जनसुनवाई में शिकायतों का किया निस...
यमुना में रोपे गए 59 हज़ार पौधे
T20 World Cup 2021: टीम इंडिया की सबसे बड़ी मुश्किल होने जा रही है हल, दुबई में मिले संकेत
अज्ञात बदमाशों ने कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में लगाई आग
सावन शुरू होते ही कांग्रेस ने फिर शुरू की गंगाजल संकल्प यात्रा  का  द्वितीय संस्करण
अल्फा 2 : पेडों की कटाई के लिए अध्यक्ष ने डिपार्टमेंट को लिखा पत्र