T20 World Cup 2021: टीम इंडिया की सबसे बड़ी मुश्किल होने जा रही है हल, दुबई में मिले संकेत

भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले बुधवार को आइसीसी अकादमी में नेट्स पर करीब 15 मिनट तक गेंदबाजी की। इसके बाद उन्होंने स्ट्रेंग्थ एंड कंडिशनिंग कोच निक वेब और सोहम देसाई के नेतृत्व में 20-25 मिनट तक फिटनेस ट्रेनिंग की। हार्दिक ने नेट्स पर बल्लेबाजी भी की। इस दौरान महेंद्र सिंह धौनी भी वहां आए और उन्होंने नेट सत्र शुरू होने से पहले कुछ निर्देश भी दिए। हार्दिक के गेंदबाजी करने से टीम इंडिया की छठवें गेंदबाज की मुश्किल हल हो जाएगी।

हार्दिक को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान कंधे पर चोट लगी थी, लेकिन स्कैन रिपोर्ट में किसी भी गंभीर चोट का अंदेशा नहीं जताया गया। टीम प्रबंधन को भरोसा है कि हार्दिक रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, हार्दिक का नेट्स पर गेंदबाजी करना सबसे सुखद रहा। कप्तान विराट कोहली ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद कहा था कि वह टूर्नामेंट में किसी भी समय हार्दिक को कम से कम दो ओवर गेंदबाजी कराने के लिए तैयार कर रहे हैं।

कोहली ने कहा था, “मुझे ईमानदारी से लगता है कि हार्दिक इस समय अपनी शारीरिक स्थिति के साथ इस टूर्नामेंट में एक निश्चित चरण में कम से कम दो ओवर गेंदबाजी करने के लिए तैयार हो रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हम अपने पास मौजूद अवसर का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं। हार्दिक ने नंबर-छह पर हमारे लिए कुछ ऐसा किया है जो आप रातों-रात नहीं कर सकते हैं। मैं हमेशा से आस्ट्रेलिया में उन्हें बल्लेबाज के रूप में रखने का समर्थक रहा हूं और हमने देखा है कि उन्होंने टी-20 सीरीज में क्या किया और किस तरह विपक्षी टीम से मैच छीना।”

यह भी देखे:-

टोक्यो ओलंपिक: मुख्यमंत्री योगी बोले- महिला हॉकी टीम की जीत पूरे देश को गौरवान्वित करने वाली
ग्रेटर नोएडा : लूट के मामले में फरार बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल, 25 हज़ार का था ईनाम 
गौतमबुद्धनगर में महिला जनसुनवाई: डॉ. मीनाक्षी भराला ने सुनीं 50 से अधिक शिकायतें, अधिकारियों को दिए ...
हिन्दू युवा वाहिनी के बरेली मंडल प्रभारी का फूल मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र (2022-23) का आगाज
स्वच्छता के प्रति जागरुकता के लिए पतवाड़ी गांव में रैली
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आईसीएसएसआर प्रायोजित 10 दिवसीय शोध पद्धति पाठ्यक्रम का समापन समारोह आयो...
यू०पी०आई०डी० ए०के०टी०यू०, कैम्पस नोएडा में क्लब गतिविधियों का शुभारम्भ
कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने डीएम सुहास एलवाई को दी विदाई 
दो मासूम बच्चों की हत्या कर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
बहनोई की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले दंपति को उम्रकैद
चिटहेरा में किसान नेताओं का सम्मान, 7 जनवरी की वार्ता से पहले आंदोलन की रणनीति पर मंथन
दर्दनाक : यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर फटा टायर, गई एक जान , सात घायल
राम-ईश स्पोर्ट्स मीट 2025: छात्रों ने दमखम दिखाया, रोमांचक मुकाबलों में चमके प्रतिभागी
3 लोगों को हिरासत में लिया गया है
सेक्टर-75 में छठ पूजा की तैयारियां जोरों से चल रही है,छठ घाट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में