एक और कौशल विकास केंद्र तैयार, जल्द होगा शुरू

  • ग्रेनो प्राधिकरण के ओएसडी ने लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा में कुल छह सेंटर बन रहे

ग्रेटर नोएडा। युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की संयुक्त पहल रंग ला रही है। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण की पहल पर ग्रेटर नोएडा में तीसरा कौशल विकास केंद्र नॉलेज पार्क थ्री में जल्द शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। इस केंद्र से  एक बार में 60 युवाओं को 43 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा  प्राधिकरण के ओएसडी सचिन कुमार सिंह ने मंगलवार को प्लॉट नंबर 38, नॉलेज पार्क में नवनिर्मित कौशल विकास केंद्र का जायजा लिया। वहां की तैयारी देखी। वहां  के स्टाफ और चयनित युवाओं से बातचीत की।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम मिलकर ग्रेटर नोएडा में छह केंद्र बना रहे हैं। पहला केंद्र बीते माह सेक्टर अल्फा वन के ट्रेडिक्स टॉवर में और दूसरा गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, मुबारकपुर (सूरजपुर) में शुरू हो चुका है। ट्रेडिक्स टॉवर स्थित केंद्र में  एक बार में 100 बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, मुबारकपुर में टेलीकॉम सेक्टर में 330 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तीसरा केंद्र नॉलेज पार्क थ्री में इसी माह के अंत तक शुरू करने की तैयारी है। इस केंद्र में टेलीकॉम ग्रेड में हैंडसेट रिपेयर इंजीनियरिंग और लाइन असेंबलर के लिए 210 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका कोर्स 43 दिन का होगा। इनके बाद तीन और कौशल विकास केंद्र खुलेंगे। इनमें नॉलेज पार्क टू स्थित जीएनआईओटी कैंपस (ऑटोमोबाइल ग्रेड), उद्योग केंद्र वन (इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रेड) और नोएडा आईटीआई, मेन रोड चिपियाना बुजुर्ग (इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रेड) शामिल हैं। सभी छह केंद्रों के शुरू हो जाने पर एक बार में 1170 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने सभी केंद्रों को शीघ्र शुरू करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों से प्रशिक्षण पाकर युवा हुनरमंद बनकर निकलेंगे। इससे उनको भविष्य संवारने का रास्ता मिल सकेगा। साथ ही कंपनियों की भी जरूरत पूरी हो सकेगी।

यह भी देखे:-

नवंबर में होने वाली NDA प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगी महिला उम्मीदवार : सुप्रीम कोर्ट
शारदा विश्वविद्यालय में अंतर विश्वविद्यालय फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
हॉस्टल में छात्रों के बीच मारपीट का एक माह पुराना वीडियो वायरल, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, 7 छात्र...
रेयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में मोंटेसरी स्नातक और वार्षिक समारोह 2024-25
ग्रेटर नोएडा: 1.45 लाख रुपये लूटने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने पूरी राशि बरामद की
हिमाचल जन कल्याण समिति ग्रेटर नोएडा का 17वां नववर्ष एवं लोहड़ी मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न
भाजपा बिसरख मंडल युवा मोर्चा ने युवा संवाद एवं कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक में विजय सिंह पथिक जयंती के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू, प्रतिभाओं...
बस-बे खत्म करेगा परी चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या
यमुना सिटी में 50 एकड़ में बनेगा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क
बिलासपुर नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी शबाना कुरैशी ने किया नामांकन
सावित्री बाई फुले जयंती : स्कूल में दी गई श्रद्धांजलि
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का भारत शिक्षा एक्सपो में प्रभावी सहभागिता रही
शारदा विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति रैली आयोजित कर युवाओं में जागरूकता फैलाने का किया प्रयास
सादोपुर गांव के खेलकूद के मैदान में टीन शेड बनवाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
व्यापारियों का शोषण कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार - कृष्ण नागर