गौतमबुद्धनगर में धारा 163 लागू, 8 मई तक निषेधाज्ञा प्रभावी

नोएडा, 30 अप्रैल। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश 30 अप्रैल 2026 से 8 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हाल के दिनों में श्रमिकों के चल रहे आंदोलनों के कारण जनपद की कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई है। स्थिति को सामान्य करने के लिए स्थानीय प्रशासन और औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधन द्वारा श्रमिकों से लगातार वार्ता की जा रही है तथा सेक्टर स्कीम भी लागू की गई है। इसके बावजूद असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग किए जाने की आशंका बनी हुई है।

प्रशासन का मानना है कि विभिन्न किसान और श्रमिक संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दल एवं उनके सहयोगी संगठन मौजूदा संवेदनशील स्थिति का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। इससे दोबारा हिंसक प्रदर्शन और अशांति फैलने की संभावना जताई गई है।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि निकटवर्ती राज्यों में हाल ही में हुए उग्र प्रदर्शनों का असर नोएडा क्षेत्र में भी देखने को मिला है, जहां कई स्थानों पर धरना और हिंसक प्रदर्शन हुए। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे होने के कारण गौतमबुद्धनगर को अत्यंत संवेदनशील माना गया है।

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का निर्णय लिया है, ताकि कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

यह भी देखे:-

इंजीनियर महिला की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सास श्वसुर
सड़क हादसे मे आठ वर्षीय बच्ची की मौत
एनकाउंटर में मारा गया ईनामी सुमित गुर्जर ही था लूट का मुख्य सूत्रधार - गौतमबुद्धनगर पुलिस
कोर्ट ने थाना प्रभारियों समेत 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश
विभिन्न जगहो से मादक पदार्थ बेचने वाले तीन गिरफ्तार
सोसाइटी में चोरी करने घुसा बदमाश पकड़ा गया
व्यापारी से पांच लाख की मांगी रंगदारी, पहुंचे हवालात
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिल्डरों से साठगांठ कर प्रोफाइल फंडिंग कराने वाले गैंग के आठ बदमाश गिरफ्तार
Breaking : फर्जी निकला छात्रा का अपहरणकांड
बिलासपुर में मदद के बहाने एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर उड़ाई रकम
लूट के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
शराब के नशे में पत्नी को पीटने का आरोप, पति गिरफ्तार
सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत
होटल मालकिन से युवकों ने की छेड़छाड़, कासना पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के परिजनों ने पुलिस से की म...
दादरी पुलिस ने लूट का किया खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार
सूरजपुर पुलिस ने बड़ी लूट की वारदात को किया विफल ,वांटेड सुपारी किलर समेत तीन को दबोचा