दादरी में 10 मई को जलेगी क्रांति की मशाल, शहीदों की याद में ऐतिहासिक जुलूस

ग्रेटर नोएडा। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की वर्षगांठ पर दादरी एक बार फिर देशभक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। 10 मई की शाम दादरी की सड़कों पर “क्रांति मशाल जुलूस” निकलेगा, जिसमें सैकड़ों लोग हाथों में मशाल और केसरिया ध्वज लेकर शहीदों को नमन करेंगे।

“जय हो एक सामाजिक संस्था (ट्रस्ट)” के तत्वावधान में आयोजित यह जुलूस शाम 6:30 बजे दादरी नगर पालिका परिषद कार्यालय से शुरू होकर ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्तंभ तक पहुंचेगा। यहां 1857 के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद जुलूस दादरी बस स्टैंड स्थित वीर योद्धा राजा राव उमराव सिंह की प्रतिमा तक जाएगा, जहां कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

संस्था के संस्थापक संयोजक कपिल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि यह आयोजन केवल एक जुलूस नहीं, बल्कि शहीदों के बलिदान को याद कर नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम जगाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग मशाल और झंडों के साथ शामिल होंगे, जिससे दादरी की क्रांति धरा पर एक बार फिर देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा।

जुलूस में शहीद मंगल पांडे, धन सिंह कोतवाल और राजा राव उमराव सिंह की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जो युवाओं में जोश और देशभक्ति का संचार करेंगी।

संस्था के संयोजक संदीप भाटी ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें और शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

यह भी देखे:-

नोएडा में लगेगा बेरोजगारों के लिए रोजगार मेला जानिए कब और कहां
प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में जमीन कब्जाने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
शरद पूर्णिमा पर संघ का विशेष आयोजन: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर "पंच परिवर्तन" का संदेश, खीर प्रसाद के ...
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 17 टीम ले रही हैं हिस्सा
शारदा विश्वविद्यालय में नेपाली छात्रों ने मनाया नववर्ष
तुलसी कलश यात्रा से गूंजा ग्रेटर नोएडा, विराट हिन्दू सम्मेलन का दिया संदेश
नवरात्र पर विशेष: 6 अक्टूबर को भी खुलेंगे गौतमबुद्ध नगर के सभी उप निबंधक कार्यालय
आरटीआई में चयनित बच्चों को दाखिला देने में आनाकानी करने वाले स्कूलों को भेजा नोटिस
बजट 2024: कैंसर की दवाओं के सस्ते होने से बड़ी राहत, डॉ. श्रेय श्रीवास्तव शारदा अस्पताल ने कहा - बड...
खुशखबरी, ग्रेटर नोएडा से उत्तराखंड के तीन शहरों के लिए बस सेवा शुरू, पढें पूरी खबर
सभापति आश्वासन समिति उत्तर प्रदेश विधान परिषद नरेश चंद्र उत्तम की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई सं...
रामलीला से मंच से हुआ भव्य कन्या पूजन, भरत मिलाप, सूर्पणखा प्रसंगों का हुआ मंचन.....ग्रेटर नोएडा वेस...
स्वर्गीय डॉ. परशुराम नागर की स्मृति में 24वां विशाल नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट 30 अक्टूबर को
फैक्ट्री से कॉपर का कीमती उपकरण चोरी करके भाग रहा एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार
यमुना प्राधिकरण मुरादगढ़ी गांव में लगाएगा शिविर
भारी वाहनों पर अनिवार्य होंगे रिफ्लेक्टिव टेप