अज्ञात बदमाशों ने कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में लगाई आग
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर ओमीक्रांन एक गोलचक्कर पर कूड़ा उठाने जा रही गाड़ी पर एक बाइक सवार चार बदमाशों ने तरल पदार्थ फेंक कर चालक को जान से मारने की कोशिश की। गाड़ी मे आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सेक्टर ओमीक्रोन एक गोलचक्कर पर कूड़ा उठाने जा रही गाड़ी पर स्पलेंडर बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गाड़ी पर तरल पदार्थ फेंक कर चालक को जलाने की कोशिश की। पीड़ित बब्लू पुत्र जयचन्द ने बताया कि वो अपने सहायक कर्मवीर के साथ कासना की ओर जा रहा था कि अचानक बाइक सवार चार लोगों ने उनकी तरफ पैट्रोल फेंककर आग लगा दी। बब्लू ने बताया कि गाड़ी में आग लगने के कारण उनके बाल जल गए व आग लगाने वाले चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
