दिल्ली विश्वविद्यालय ; 16 अगस्त से नहीं चलेंगी कक्षाएं, कोरोना संक्रमण के मामले अभी भी आ रहे सामने

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय व कालेज अब 16 अगस्त से नहीं खुलेंगे। डीयू ने स्नातक, स्नातकोत्तर के विज्ञान वर्ग के छात्रों की फिजिकल कक्षाएं चलाने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। ऐसा राज्य सरकार द्वारा कालेज खोलने के लिए कोई दिशानिर्देश जारी नहीं होने व शिक्षकों के विरोध के चलते किया गया है। हालांकि शिक्षण, गैर शिक्षण कर्मचारियों के कालेज में नियमित आने के फैसले को नहीं बदला गया है।

डीयू सूत्रों ने बताया कि अभी तक राज्य सरकार या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने कालेज खोलने को लेकर कोई गाइडलाइंस जारी नहीं की है। डीयू परिसर या कालेज खोलने के लिए राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करता है। हालांकि फैसला बदलने के पीछे शिक्षक संगठनों का विरोध भी एक वजह है। कालेज खोलने के डीयू के फैसले के खिलाफ शिक्षक संगठनों ने नाराजगी जाहिर की थी। नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (एनडीटीएफ) ने कार्यवाहक कुलपति प्रो पीसी जोशी को पत्र लिखा था। जिसमें कहा गया था कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।

डीयू को पहले महामारी की स्थिति का विश्लेषण करना चाहिए था। फैकल्टी और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश होनी चाहिए थी। सभी शिक्षकों, छात्रों का पहले टीकाकरण होना चाहिए। कोरोना के तीसरे लहर की संभावना जताई जा चुकी है। डीयू के छात्र विभिन्न राज्यों से आते हैं। ऐसे में छात्रों से संक्रमण फैलने का खतरा है। एनडीटीएफ ने डीयू कुलपति से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की गुजारिश की थी।

यह भी देखे:-

अपने कर्तव्यों का निर्वहन ही देश की सच्ची सेवा : एसीईओ ग्रेनो प्राधिकरण
100 एकड़ भूमि में एजुकेशनल सिटी बनाएगी मलेशिया की लिंकन यूनिवर्सिटी
ग्रेटर नोएडा शहर में बंदरों का आतंक , मुसीबत में लोगों की जान
फूमियो किशिदा होंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री, वैक्सीन मंत्री तारो कोनो को मिली हार
शारदा विश्वविद्यालय ने आज राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया
यमुना प्राधिकरण के गाँव अब बनेंगे स्मार्ट विलेज
पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती पर राजनीति तेज, गैर भाजपा शासित राज्य निशाने पर आए
उद्योग विहार एक्सटेंशन को मिला नया मार्ग, OSD अभिषेक पाठक ने किया उद्घाटन
राजस्थान: आज से 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
अगले 5 साल में हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट सेक्टर में होगा 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश: अमृत राज
UP Board Result 2021 Date: इस दिन जारी होगा 10वीं, 12वीं का परिणाम, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
आबकारी विभाग ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर : भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्...
बिसरख गांव में किसानों ने अखिलेश यादव को सौंपा ज्ञापन
निकाय चुनाव प्रेक्षक मोहम्मद जुबैर अली ने बैठक में दिए ये दिशा-निर्देश
गुड्डी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने शुरू की नई पहल, जरूरतमंद बच्चों के लिए किया प्रेरणादायक कार्य...