यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज

यमुना प्राधिकरण की 78वीं बोर्ड बैठक आज बुधवार को होगी। इसमें 60 प्रस्ताव स्वीकृति के लिए रखे जाएंगे। अहम प्रस्ताव में सुरक्षा रियलटी का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा मास्टर प्लान 2041 का ड्राफ्ट, हेरिटेज सिटी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, किसानों के लीजबैक प्रकरण, शिफ्टिंग प्रकरण भी शामिल हैं। चेयरमैन अनिल सागर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक की तैयारी में विभागीय अधिकारी जुटे रहे। प्रस्तावों की समीक्षा कर उनकी कमियों को दूर किया गया । जेपी इन्फ्राटेक का अधिग्रहण कर चुकी कंपनी सुरक्षा रियलटी ने यमुना प्राधिकरण को प्रस्ताव दिया था। इसके तहत एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली की सीमा को 15 साल अतिरिक्त बढ़ाने, फ्लोर एरिया रेश्यो बढ़ाने आदि की मांग गई है। इसके एवज में कंपनी एक्स्प्रेस-वे व लैंड फार डेवलपमेंट के प्रभावित किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा देने को तैयार है। प्राधिकरण ने कंपनी के प्रस्ताव का मूल्यांकन ब्राउन एंड करी से कराया है। एजेंसी की रिपोर्ट के साथ प्रस्ताव को बोर्ड के सामने रखा जाएगा। मल्टी माडल लाजिस्टिक पार्क की संशोधित निविदा भी बोर्ड बैठक में रखी जाएगी।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में एक साथ 17 शौचालय आम जनता के लिए खुले, डॉ. महेश शर्मा, तेजपाल नागर, धीरेंद्र सिंह व ...
पति की हत्या के आरोप में पत्नी समेत दो गिरफ्तार
विनीता कसाना को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया सम्मानित
हनुमंत कथा : लंका दहन की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
WhatsApp पर मौजूद है दो कमाल के सीक्रेट फीचर्स, चुपके से पढ़ें किसी के मैसेज, चैटिंग करते हुए किसी क...
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में माता की चौकी का पारंपरिक आयोजन सम्पन्न
ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
ग्रेटर नोएडा में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा: 96 पर मुकदमा, 150 से ज्यादा संदिग्धों के ठिकानों पर छापे
गौतम बुद्ध नगर में उपमुख्यमंत्री का दौरा: गौशाला, विद्यालय और अस्पताल का निरीक्षण, जनसेवा को बताया स...
नोएडा के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय दल बनने पर जश्न मनाया
लॉयड बिजनेस स्कूल को मिला "आउटस्टैंडिंग इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बी-स्कूल इन इंडिया" का सम्मान
निकाय चुनाव गौतमबुद्ध नगर : अंतिम दिन नामांकन करने उमड़ी उम्मीदवारों की भीड़ , इन लोगों ने किया नामांक...
आईआईएमटी कॉलेज और बॉटलैब डायनैमिक्स के बीच एमओयू, ड्रोन टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की होगी स्थापन...
जिला स्तरीय फुटबॉल और हॉकी ट्रायल सम्पन्न, मेरठ में मंडल स्तर की तैयारी
शांतिपूर्वक संपन्न हुआ गौतमबुद्ध नगर का निकाय चुनाव
ग्रेटर नोएडा में खुलेगा वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का कैंपस, छात्रों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय शिक्षा ...