रोह‍िंग्‍या के मुद्दे पर योगी-मोदी पर बरसे सांंसद संजय स‍िंंह

 मंत्री महेन्द्र सिंह के बयान पर क‍िया जोरदार पलटवार, मांगा शाह का इस्‍तीफा

लखनऊ :  रोह‍िंग्‍या के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र स‍िंह के बयान पर आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय स‍िंह ने शुक्रवार को करारा हमला बोला। मंत्री के बयान पर जोरदार पलटवार करते हुए उन्‍होंने घुसपैठ को लेकर गृह मंत्री अम‍ित शाह की भूमिका पर सवाल उठाए और उनका इस्‍तीफा तक मांग ल‍िया।
सांसद संजय स‍िंंह ने एक टीवी चैनल पर द‍िए गए यूपी के मंत्री महेंद्र सि‍ंंह के बयान पर आपत्ति जताई। कहा क‍ि महेंद्र सि‍ंंह ने रोहिंग्‍या घुसपैठियों को शरण देने का आरोप द‍िल्‍ली सरकार पर लगाए। द‍िल्‍ली की कानून व्‍यवस्‍था केंद्र के हाथ में है। ऐसे में अगर घुुुुुुसपैठ हुई है तो इसके लि‍ए सीधे तौर पर केंद्र सरकार ज‍िम्‍मेदार है। गृह मंत्री अम‍ित शाह को इसकी ज‍िम्‍मेेदारी लेनी चाहिए। उनके दल के जनप्रतिनिधियों को बेतुकी बयानबाजी छोड़कर उनसे इस मुद्दे पर जवाब मांगना चाहिए। संजय स‍िंंह ने इस मुद्दे पर मंत्री महेंद्र स‍िंह को घेरतेे हुए एक ट्वीट भी क‍िया। इसमें ल‍िखा है क‍ि ‘मंत्री महेन्द्र सिंह को बताना चाहिये साढ़े चार साल से योगी हैं 7 साल से मोदी और अमित शाह क्या तुम लोग इतने सालों से घास छील रहे थे तुम्हारे राज में रोहँगिया घुसपैठ हुई कैसे? दिल्ली का लॉ एंड ऑर्डर अमित शाह के पास है, उनके रहते घुसपैठ हो रही है उनको इस्तीफ़ा देना चाहिये।’

 

 

यह भी देखे:-

सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
गलगोटिया विश्वविद्यालय की दो छात्राओं ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में रचा इतिहास, भारत क...
सुशील त्यागी बने अर्श काम्प्लेक्स आरडब्लूए के अध्यक्ष
लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में "विश्व फार्मासिस्ट दिवस "'पर रक्तदान व स्वास्थ्य जा...
किसान जागरूकता की नई पहल: दादरी में नैनो उर्वरक गोष्ठी का आयोजन
ICC टेस्ट रैंकिंग : रिषभ पंत व रवींद्र जडेजा को हुआ नुकसान तो विराट कोहली अपने स्थान पर मौजूद
महिला शक्ति उत्थान मंडल ने कराया 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह, दिव्यांग युवती का भी हुआ कन्यादान
गौतमबुद्ध नगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल जयंती
योगी सरकार का बड़ा एक्शन: 203 संविदाकारों के लाइसेंस रद्द, 1.16 करोड़ का नोटिस — उद्यमियों से अपील, ...
चंद मिनटों में ऑनलाइन बनवाया जा सकता है Pan Card, यह है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
यूपी: राजधानी एक्सप्रेस से हो रही थी अफीम की तस्करी, ढाई किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार
नवरत्न फाउंडेशन्स का पेट्रोनेट शीत कवच अभियान जारी, निठारी में 400 बच्चों को मिले गर्म स्वेटर
ट्राई ने कहा: नियम नहीं माने तो एक अप्रैल से ओटीपी नहीं भेज सकेंगे बैंक
अनिकेत जाटव हत्याकांड: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रबूपुरा पहुंचकर पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय का भर...
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में 37 हजार 875 मामले और 369 की मौत
दिल्ली में टीके की कमी: 18-44 साल के लोगों के लिए कोवाक्सिन की पहली खुराक खत्म, सिर्फ दूसरी के लिए उ...