Punjab Congress: सिद्धू-सोनिया बैठक से भी नहीं सुलझा पेंच, अब रावत आज चंडीगढ़ आएंगे

चंडीगढ़, एएनआइ। Punjab Congress High Voltage Drama : नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाने को लेकर हाईवोल्‍टेज ड्रामा जारी है। सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत के साथ पार्टी की कार्यवाहक राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक की। इसके साथ ही बताया जाता है कि सिद्धू की बैठक से पहले मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की ओर से साेनिया गांधी को पत्र दिया गया। इससे पूरे मामले में सस्‍पेंस गहरा गया है।

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से बात करने कल चंडीगढ़ आएंगे हरीश रावत, फिर सिद्धू पर होगा ऐलान

दूसरी ओर, विवाद के समाधान के लिए हरीश रावत कल चंडीगढ़ आएंगे। वह सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से मिलकर पूरे मामले पर बातचीत करेंगे। इसके बाद उम्‍मीद है कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष बनाने के मामले में स्थिति साफ हो जाएगी।

अमृतसर में जश्‍न मनाने आए सिद्धू समर्थकों को होना पड़ा निराश

दूसरी ओर, पंजाब में सिद्धू के समर्थकों ने जश्‍न मनाना शुरू कर‍ दिया है। अमृतसर में सिद्धू की कोठी के बाहर उनके समर्थक ढोल आदि लेकर पहुंच गए, लेकिन आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं होने के कारण वापस चले गए।

पंजाब में सिद्धू के लिए बधाई के पोस्‍टर भी लगे, लुधियाना में दूसरे गुट ने फाडे़

दूसरी ओर, पंजाब में सिद्धू के समर्थकों ने उनको प्रदेश प्रधान बनाने के लिए कांग्रेस नेतृत्‍व को धन्‍यवाद के बैनर व पोस्‍टर लगा रहे हैं। अमृतसर और लुधियाना में सिद्धू के समर्थन में पोस्‍टर लगाए गए हैं। हालांकि लुधियाना में दूसरे गुट द्वारा इन्‍हें फाड़ने की घटना भी सामने आई है

यह भी देखे:-

मिसाल: इन गांवों से लेनी चाहिए सबको सीख, ग्रामीण बने पहरेदार, अब तक दस्तक नहीं दे पाया कोरोना
कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने श्रीनगर पहुंचे अमित शाह
राष्ट्रीय मंच पर चमकी स्थानीय प्रतिभा: आकाश दुबे ने 'सारेगामापा' में बिखेरी अपनी चमक
प्राधिकरण की दमनकारी नीतियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन मैदान में
क्या ओलंपिक बनेगा सुपर स्प्रेडर: अमेरिकी एथलीटों ने टीके से इनकार किया, दुनियाभर के कई खिलाड़ी बिना ...
बिसहड़ा गाँव में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 
नोएडा स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी हिरासत में
गैंगस्टर एक्ट में वांटेड 25 हजार के इनामी बदमाश को दादरी पुलिस ने दबोचा
लैंसडाउन में गर्मियों की छुट्टियों का परफेक्ट डेस्टिनेशन: रुबीस्टोन हॉस्पिटैलिटी ने लॉन्च किए खास सम...
चेतावनी: डब्ल्यूएचओ चीफ बोले- महामारी अभी गई नहीं, यह तब ही खत्म होगी जब दुनिया चाहेगी
प्रवासी मजदूरों व नौजवानों को मिला जेवर एमएलए धीरेन्द्र सिंह का सहारा, पढ़ें पूरी खबर
दीपावली पर्व के मद्देनजर दनकौर में एसीपी ने की शांति समिति की बैठक
समसारा विद्यालय ने मनाया योग दिवस
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
सुन्दर भाटी गैंग के गुर्गे के खिलाफ रासुका , दस के खिलाफ गैंगस्टर
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ग्रेनो में आधुनिक तकनीक का एमआरआई और सीटी स्कैन सेंटर का शुभारम्भ